Breaking News

World First Aid Day 2023: विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस कब और क्यों मनाया जाता हैं, इतिहास एवं महत्व?

 

World First Aid Day 2023: विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस कब और क्यों मनाया जाता हैं, इतिहास एवं महत्व? 



हर साल 12 सितंबर के को दुनिया भर में चोटग्रस्ट को रोकने और जीवन को बचाने में प्राथमिक चिकित्सा के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विश्व प्राथमिक उपचार दिवस मनाया जाता है। यह दिन एक वार्षिक अभियान है जिसका उद्देश्य प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण के महत्व को बढ़ावा देना और संकट में अधिक लोगों की जान बचाने के लिए इसकी पहुंच को बढ़ाना है। जब कोई व्यक्ति मामूली या गंभीर चोट या बीमारी से पीड़ित होता है, तो रोगी को दी जाने वाली प्राथमिक और तत्काल सहायता को ‘First Aid या प्राथमिक उपचार’ कहा जाता है।



विश्व प्राथमिक चिकित्सा क्या होता है(What is World First Aid)? 


तो आइए अब हम जानते हैं कि आखिर प्राथमिक चिकित्सा या फर्स्ट एड क्या होता है? किसी भी घायल या बीमार व्यक्ति को अस्पताल तक पहुँचाने से पहले उसकी जान बचाने के लिए हम जो प्रयास कर सकते हैं जिससे अस्पताल जाते तक उसकी जान बची रह सके उसे हम प्राथमिक चिकित्सा कहते हैं। उस आपातकाल में पड़े हुए व्यक्ति की जान बचाने के लिए हम आस-पास के किसी भी प्रकार के वस्तु का उपयोग कर सकते हैं, जिससे जल्द से जल्द उसको आराम मिल सके अस्पताल ले जाते तक उसकी जान बच सके. प्राथमिक उपचार में ये जरूरी नहीं कि सिर्फ दवाइयां ही हों इसमें हम कुछ घरेलू उपचार भी शामिल कर सकते हैं जैसे खून बहने पर हल्दी सबसे अच्छी एंटीसेप्टिक का काम करती है। यह हमारे खून को बहने से रोकने में मददगार होती है। 



विश्व प्राथमिक चिकित्सा का इतिहास(history of world first aid) 



प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यकता क्यों है?

बच्चों से लेकर बड़ों को प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक होना चाहिए। समय के साथ सेहत के लिए जरूरी इन चीजों को लोग भूल जाते हैं। लेकिन लोगों को इसके बारे में जानने की जरूरत है ताकि प्राथमिक उपचार के माध्यम से दुर्घटना आदि की स्थिति में घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सके। इसलिए प्राथमिक उपचार के बारे में जानना सभी के लिए बहुत जरूरी है।



प्राथमिक चिकित्सा का महत्व(importance of first aid) 



किसी रोग के होने या चोट लगने पर किसी अप्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा जो सीमित उपचार किया जाता है उसे प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) कहते हैं। इसका उद्देश्य कम से कम साधनों में इतनी व्यवस्था करना होता है कि चोटग्रस्त व्यक्ति को सम्यक इलाज कराने की स्थिति में लाने में लगने वाले समय में कम से कम नुकसान हो।



FAQ-

1. प्राथमिक दिवस कब मनाया जाता है?

Ans- हर साल 12 सितम्बर को। 

2. प्राथमिक चिकित्सा के 5 मुख्य उद्देश्य क्या है?

Ans- पहला जीवन संरक्षण। दूसरा स्थिति को अधिक खराब होने से बचाना और तीसरा घायल व बीमारी व्यक्ति को रोग मुक्त होने में सहायता करना।

3. प्राथमिक चिकित्सा शब्द का पहली बार कब और कहाँ अपनाया गया था?

Ans- 1870 में, प्रशिया के सैन्य सर्जन फ्रेडरिक वॉन एस्मार्च ने सेना के लिए औपचारिक प्राथमिक चिकित्सा की शुरुआत की। 



इसे भी पड़े-

Happy Rose Day 2023 Wishes: रोज डे पर बयां करना है अपने दिल का हाल, तो इन शायरी से करें प्यार का इजहार?

World Literacy Day 2023: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का इतिहास, महत्व और थीम?

हिंदी दिवस कब और क्यों मनाया जाता हैं? Jitendra ambedkar

शिक्षक दिवस 2023( Happy Teachers Day): शिक्षक दिवस पर भाषण, शायरी और दोहा?

रक्षाबंधन कब और क्यों मनाया जाता है? इतिहास, महत्व और कहानी

राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध(National Sports Day In Hindi)


कोई टिप्पणी नहीं