Breaking News

National Nutrition Week 2023: राष्ट्रीय पोषण सप्ताह क्यों, जाने इस दिन का इतिहास?

 

National Nutrition Week 2023: राष्ट्रीय पोषण सप्ताह क्यों, जाने इस दिन का इतिहास? 


National  Nutrition  Week 2023: 

आज से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हर साल 1-7 सितंबर के बीच भारत में पोषण सप्ताह मनाया जाता है। इस मौके पर बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। दरअसल, भारत स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में भले ही कार्य कर रहा हो लेकिन लोगों में सेहत को लेकर जागरूकता के अभाव के कारण रोगियों का आंकड़ा स्वास्थ्य सुविधाओं से ज्यादा ही रहता है। आजकल की बिगड़ी जीवनचर्या और गलत खानपान इसकी एक बड़ी वजह है। स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार के सेवन की आवश्यकता है। पोषण की पूर्ति के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए भारत सरकार ने राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाने की शुरुआत की थी। हर साल एक निर्धारित थीम के साथ राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है।



किसने  की  थी  पोषण  दिवस  मनाने  की शुरुआत(Who  started  celebrating Nutrition  Day):


राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाने की शुरुआत सबसे पहले अमेरिकन डायटेटिक्स एसोसिएशन ने की थी। इस एसोसिएशन को अब न्यूट्रिशन और डाइट साइंस एकेडमी के नाम से जाना जाता है।

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक भोजन के बारे में शिक्षित और जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय के खाद्य और पोषण बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का एक वार्षिक उत्सव मनाया जाता है।



राष्ट्रीय  पोषण  सप्ताह  कैसे  मनाया  जाता  हैं(How  is  National  Nutrition  Week  celebrated)? 


भारत में हर साल सितंबर के पहले सप्ताह को राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। यह सप्ताह हर साल 1 से 7 सितंबर तक मनाया जाता है। सप्ताह का उद्देश्य स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखने में स्वस्थ खाने की आदतों और उचित पोषण के महत्व के बारे में आम जनता के बीच जागरूकता लाना हैं। 



इसे भी पड़े- 

राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध(National Sports Day In Hindi)

सदभावना दिवस 2023: सद्भावना दिवस क्यों मनाया जाता है, समारोह और प्रतिज्ञा?

महिला समानता दिवस (Women's Equality Day 2023): कब और क्यों मनाते हैं महिला समानता दिवस? जानें इतिहास व महत्व...

टेरेसा जीवन परिचय(Mother teresa Biography) : मदर टेरेसा का भारत आना व उनके द्वारा किये गए कार्य?

मेजर ध्यानचंद जयंति: राष्ट्रीय खेल दिवस क्यों मनाया जाता है(Major Dhyan Chand Jayanti: Why Is National Sports Day Celebrated)?




कोई टिप्पणी नहीं