Breaking News

Har Ghar Tiranga Abhiyan : हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े कुछ नियम, भूलकर भी न करे ये गलतियां?

 

Har Ghar Tiranga Abhiyan : हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े कुछ नियम, भूलकर भी न करे ये गलतियां? 



Har Ghar Tiranga Abhiyan : 

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज ( 13 अगस्त से 15 अगस्त तक) देश भर में 20 करोड़ से अधिक घरों पर इस अभियान के तहत तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के सभी मुख्यमंत्री एवं केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और प्रशासकों के साथ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस अभियान की तैयारी को लेकर समीक्षा की है। इस अभियान के अंतर्गत आज से 15 अगस्त तक जनभागीदारी से सभी घरों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।



हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा फहराने का नियम क्या है?



केंद्र सरकार ने 15 अगस्त को 20 करोड़ घरों में जनभागीदारी से तिरंगा झंडा फहराने के लिए राष्ट्रीय अभियान हर घर तिरंगा अभियान शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े कुछ नियम निकाले हैं। आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में - अगर कोई भी व्यक्ति इस नियम के अनुसार तिरंगा झंडा नहीं फहराता है, तब उन पर सख्त से सख्त कड़ी कार्यवाही भी हो सकती है। इसके लिए भारत सरकार द्वारा जारी फ्लैग कोड 2002 तैयार किया गया है। यह कोड राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग, फहराने और प्रदर्शन से जुड़ी गाइडलाइन को बताता है और इस गाइडलाइन को 26 जनवरी 2002 में लागू किया था। इस अभियान के तहत हर घर तिरंगा अभियान में जनभागीदारी से तिरंगा झंडा फहराए जाना है।


इसलिए जरूर रखें इन 10 बातों का ध्यान


1.हर घर तिरंगा अभियान में झंडे का प्रयोग किसी भी व्यावसायिक उद्देश्य के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

2. किसी व्यक्ति या वस्तु को सलामी देने के लिए भी झंडे को नहीं झुकाया जाएगा।

3. झंडे का प्रयोग किसी भी पोशाक, वर्दी के रूप में नहीं किया जाएगा, साथ ही झंडे को किसी भी रुमाल, तकिए या अन्य कपड़े पर नहीं छापा जाएगा।

4. झंडे का प्रयोग किसी भी भवन में पर्दा लगाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

5. किसी भी प्रकार के अधिसूचना, विज्ञापन, अभिलेख ध्वज पर नहीं लिखा जाना चाहिए।

6. इसके साथ-साथ झंडे को वाहन, रेलगाड़ी, वायुयान की छत को ढकने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

7. इसके साथ-साथ किसी दूसरे झंडे को भारतीय झंडे के बराबर या उसके ऊंचाई पर नहीं फहराया जाएगा।


8. केसरिया रंग हमेशा ऊपर रहना चाहिए, सफेद बीच में और हरा सबसे नीचे


9. झंडे के बीच में अशोक चक्र में 24 तीलियां होनी चाहिए


10. तिरंगे को पानी में नहीं डुबोया जा सकता।



Highlights

हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े कुछ नियमों का भूलकर भी न करे ये गलतियां? 


अगर आप कागज के तिरंगे का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे खुले में ना फेंके बल्कि अकेले में पूरी इज्जत के साथ उसका निस्तारण करें। अगर तिरंगा फहराते वक्त कोई इन नियमों का पालन नहीं करता है तो उसे 3 साल की जेल या जुर्माना या दोनों की सजा दी जा सकती है.




Post Related Search- 

Har Ghar Tiranga Abhiyan : हर घर तिरंगा अभियान क्या है और आज से शुरू होगा हर घर तिरंगा अभियान?



स्वतंत्रता दिवस पर निबंध ( essay Independence Day in Hindi)



स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए स्वतंत्रता दिवस भाषण 2023 हिंदी में: Happy Indipendence Day 2023?



अरबिंदो घोष का जीवन परिचय और राजनीतिक ... - Jitendra Ambedkar

कोई टिप्पणी नहीं