Breaking News

Har Ghar Tiranga Abhiyan : हर घर तिरंगा अभियान क्या है और आज से शुरू होगा हर घर तिरंगा अभियान?

  

Har Ghar Tiranga Abhiyan : हर घर तिरंगा अभियान क्या है और आज से शुरू होगा हर घर तिरंगा अभियान?



Har Ghar Tiranga Abhiyan : हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज ( 13 अगस्त से 15 अगस्त तक) देश भर में 20 करोड़ से अधिक घरों पर इस अभियान के तहत तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के सभी मुख्यमंत्री एवं केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और प्रशासकों के साथ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस अभियान की तैयारी को लेकर समीक्षा की है। इस अभियान के अंतर्गत आज से 15 अगस्त तक जनभागीदारी से सभी घरों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। जिसमें सभी सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठान शामिल होंगे। इसके साथ सभी नागरिकों को अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम टि्वटर और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं।



Highlights


भारत के आजादी के 76 साल पूरे होने के उपलक्ष में देशभर में तिरंगा लगाने और फहराने के लिए केंद्र सरकार लोगों को प्रोत्साहित कर रही हैं और इसके साथ ही उन्हें हर घर तिरंगा अभियान के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ रही है।




भारत की आजादी की 76 वीं एनिवर्सरी के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इस अभियान को शुरू किया गया है। यह अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा। इस कार्यक्रम के दौरान हर भारतीय लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए केंद्र सरकार प्रेरित कर रही है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 20 करोड़ से अधिक लोगों को राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध करवाया गया है। पिछले महीने मन के बाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, जो कि आजादी के अमृत महोत्सव के एक हिस्से में इस पहलू को शुरू किया गया। इस अभियान को चालू करने के पीछे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और उन्हें तिरंगे के महत्व के विषय में जागरूकता को बढ़ावा देना है।



 हर-घर तिरंगा अभियान क्या है(What is Har Ghar Tiranga Abhiyan) 



दुनिया भर में भारतीयों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान इस साल स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में आलोक में राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रत्येक नागरिकों के समर्पण और ध्वज से जुड़े व्यक्तिगत जुड़ाव के प्रतीक में काम करेगा । हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक घरों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इस अभियान के लिए प्रत्येक नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। यह आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत महत्वपूर्ण अभियान है।



Post Related Search- 

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध ( essay Independence Day in Hindi)



स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए स्वतंत्रता दिवस भाषण 2023 हिंदी में: Happy Indipendence Day 2023?




अरबिंदो घोष का जीवन परिचय और राजनीतिक ... - Jitendra Ambedkar






कोई टिप्पणी नहीं