Breaking News

World Papulation Day 2023: विश्व जनसंख्या दिवस कब और क्यों....

 




आज विश्व जनसंख्या दिवस है। यह दिन हर वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया भर में आबादी से जुड़े मुद्दों पर लोगों की जागरूकता बढ़ाना है। विश्व जनसंख्या दिवस की शुरुआत 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की संचालन परिषद ने किया था।



दिसंबर 1990 में एक प्रस्ताव पारित कर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने जनसंख्या से जुड़े मुद्दों और  पर्यावरण तथा विकास पर इसके प्रभाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व जनसंख्या दिवस  जारी रखने का फैसला किया। यह दिवस 11 जुलाई, 1990 को 90 से अधिक देशों में मनाया गया। वर्ष 2011 में विश्व की जनसंख्या 7 अरब हो गई। इस साल यह आठ अरब तक पहुंच जाएगी। विश्व जनसंख्या दिवस 2023 की थीम हैः "आठ अरब का संसार- सबके लिये समायोजी भविष्य की ओर- अवसरों का लाभ उठाना और सबके अधिकार सुनिश्चित करना"।



संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनिया गुतेरस ने अपने संदेश में कहा कि दुनिया की आबादी का आठ अरब होना एक संख्यात्मक पड़ाव है, लेकिन हमें लोगों पर ध्यान केंद्रित करना है। आठ अरब लोगों का मतलब गरिमापूर्ण जीवन जीने के आठ अरब अवसर। उन्होंने मानवाधिकारों के संरक्षण का आह्वान किया।



11 जुलाई 1987 को पृथ्वी की जनसंख्या 5 अरब पहुंच चुकी है। इस विशेष दिन को मनाने के लिए 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की परिषद ने जनसंख्या के मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करने के लिए हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में नामित किया.




(1) विश्व की कुल जनसंख्या कितनी है।

Ans- वर्तमान समय 2023 में विश्व की जनसंख्या 8 अरब यानि 800 करोड़ को भी पार कर चुकी है।


(2) चीन की जनसंख्या कितनी है

Ans- चीन की जनसंख्या 143 करोड़ है।


(3) भारत में कितनी जनसंख्या है

Ans- भारत की जनसंख्या 138 करोड़ है।


(4) सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश 2023 में कौन है?

Ans- चीन 


(5) अमेरिका की जनसंख्या कितनी है?

Ans- अमेरिका की जनसंख्या 33 करोड़ है।




Post Realeted Search - पृथ्वी शॉ का जीवन परिचय | Prithvi Shaw Biography in hindi?




सचिन तेंदुलकर का जीवन परिचय: Sachin Tendulkar Biography in Hindi?




महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय। Mahendra Singh Dhoni Biography in Hindi?




Disclaimer




श्री हनुमान चालीसा। Hanuman Chalisa Hindi



Sawan 2023 Date and Time: इस बार दो महीने का होगा सावन, 19 साल बाद बन रहा संयोग, इस दिन से शुरू हो रहा पवित्र महीना


कोई टिप्पणी नहीं