शनिवार, 23 दिसंबर 2023

Kisan Diwas 2023: 23 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है किसान दिवस? जानें- इस दिन का इतिहास और महत्‍व


रास्ट्रिय किसान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है, कृषि प्रारंभ, जनक, इतिहास, थीम, National Farmer Day, Kab aur kyu manaya jata hai, farmer start, History, Theme, Significance।


WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


दोस्तों नमस्कार आप सभी का हमारे इस नए आर्टिकल में स्वागत है दोस्तों आज की इसका आर्टिकल में हम जानेंगे राष्ट्रीय किसान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है और इसका शुभारंभ कब और कहां से हुआ इसके जनक कौन है राष्ट्रीय किसान दिवस का इतिहास और थीम लिए हम जानेंगे।


प्राचीन काल से भारत कृषि प्रधान देश माना जाता रहा है। हमारे देश में किसानों को अन्नदाता का दर्जा प्राप्त है। अनुमान के मुताबिक भारत के लगभग 60 प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर हैं। इसीलिए इस देश के अन्नदाता को सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष देशभर में 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 


National Farmer's Day: 23 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय किसान दिवस


हमारे देश में आज के दिन यानी 23 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई जाती है। उनका जन्म 23 दिसंबर 1902 में हुआ था। चौधरी चरण सिंह को किसानों का हिमायती माना जाता है। उनके मंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुए किसानों के हितों के लिए कई काम किये गए और किसानों को सशक्त बनाने का काम किया गया। उन्हीं को सम्मान देने के लिए अब प्रतिवर्ष नेशनल फार्मर्स डे मनाया जाता है।


Kisan Diwas 2023: कब हुई थी शुरुआत

हमारे देश में राष्ट्रीय किसान दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2001 से की गयी। 2001 के बाद प्रतिवर्ष पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के लिए किये गये कार्यों और किसानों को सम्मान देने के लिए इस दिन को मनाया जा रहा है।


National Farmers Day Theme 2023: रास्ट्रिय किसान दिवस थीम


किसी भी दिन को मनाने के लिए उस दिन की थीम निर्धारित की जाती है। प्रतिवर्ष यह दिन अलग थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। राष्ट्रीय किसान दिवस 2023 की थीम "सतत खाद्य सुरक्षा और लचीलेपन के लिए स्मार्ट समाधान प्रदान करना" (Delivering Smart Solutions for Sustainable Food Security and Resilience) तय की गयी है। इसी थीम के तहत इस दिन को पुरे देश में हर्षो-उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।


किसान दिवस पर इतिहास (History on Farmer's Day):


देश में 23 दिसंबर का दिन किसानों को समर्पित किया गया है। भारत में किसान को अन्नदाता और धरती पुत्र कहा जाता है। National Farmers Day 2023: आज भारत में राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जा रहा है। हमारे देश में 23 दिसंबर का दिन किसानों को समर्पित किया गया है



FAQ: 

Q: किसान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

Ans: हमारे देश में किसानों को अन्नदाता का दर्जा प्राप्त है। अनुमान के मुताबिक भारत के लगभग 60 प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर हैं। इसीलिए इस देश के अन्नदाता को सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष देशभर में 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Q: कृषि के पिता कौन है?

Ans: डॉ। एम। एस। स्वामीनाथन को भारतीय कृषि विज्ञान का पिता माना जाता है।

Q: भारत में सबसे पहले कृषि कब और कहाँ शुरू हुई थी?

भारत में कृषि की शुरुआत सिंधु घाटी सभ्यता से हुई थी। भारत के इतिहास में उल्लेख किया गया है कि चावल और कपास सिंधु घाटी में खेती की जाने वाली दो फसलें थीं और 1000 ईषा पूर्व से शुरू हुई ।


इसे भी पड़े: 

भगत सिंह की जीवनी जन्म, आयु, शिक्षा, पुण्यतिथि, जेल-सज़ा, शहीद दिवस: Bhagat Singh Biography in Hindi

मनोज दे का जीवन परिचय | Manoj Dey Biography in Hindi, Manoj Dey birthday.

Ankit Baiyanpuria : आइए जानते है अंकित बैयनपुरिया का जीवन परिचय और सफलता की कहानी?

मेरा प्रिय नेता: एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन परिचय 2023, APJ Abdul Kalam Essay in hindi?

3 टिप्‍पणियां: