गुरुवार, 28 दिसंबर 2023

Dr. Vivek Bindra Biography in Hindi | डॉ. विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय, शिक्षा, नेट वर्थ, वर्ल्ड रिकार्ड्स


डॉक्टर विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय, उपनाम, जन्म, परिवार, जन्म स्थान, प्रारंभिक जीवन, शिक्षा, नेट वर्थ, वर्ल्ड रिकार्ड, धर्म, कार्य, कुल संपत्ति, कम्पनी का नाम, उपलब्धियां, एशिया के सबसे बेस्ट मोटिवेशनल स्पीकर, विवेक बिंद्रा यूट्यूबर। Dr. Vivek Bindra's Biography, Surname, Birth, Family, Place of Birth, Early Life, Education, Net Worth, World Records, Religion, Work, Net Worth, Company Name, Badabusiness, Achievements, Asia's Best Motivational Speaker, Vivek Bindra YouTuber।



Dr. Vivek Bindra Biography in Hindi:- अगर आप बिजनेस के क्षेत्र अपना कैरियर बनाना चाहते है तो अवश्य हि आपने डॉक्टर विवेक बिंद्रा का नाम सुन होगा। डॉक्टर विवेक बिंद्रा BadaBusiness.com नाम के कंपनी के मालिक है। विवेक बिंद्रा ने अपने करियर की शुरुआत अलग-अलग कंपनियों को बिज़नेस ट्रेनिंग देने से की थी उसके बाद वह यूट्यूब पर आए और यूट्यूब पर उनके सब्सक्राइबर इतने अधिक हो गए कि उन्होंने बड़ा बिजनेस नाम की कंपनी के जरिए लोगों को बिजनेस करने का कोर्स देना शुरू किया और आज उनकी कंपनी 3000 करोड़ से अधिक की हो चुकी है। अगर आप डॉक्टर विवेक बिंद्रा के फैन हैं या इनके बारे में कहीं सुन रखा है तो आज के लेख में Dr. Vivek Bindra Biography के बारे में विस्तारपूर्वक सरल शब्दों में समझाने का प्रयास किया गया है। 


डॉक्टर विवेक बिंद्रा का जन्म 1982 में हुआ था, एक गरीब परिवार में जन्म लेकर उन्होंने खुद को बिजनेस जगत का सबसे बड़ा गुरु साबित किया है। इस लेख के माध्यम हम यह समझ पाएंगे कि डॉक्टर विवेक बिंद्रा किस प्रकार एशिया के सबसे बेस्ट मोटिवेशनल स्पीकर बन गए और कैसे उन्होंने बिजनेस के क्षेत्र में अपना इतना बड़ा नाम कमाया। तो डॉक्टर विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय सरल शब्दों में जानने के लिए हमारे लेख के साथ अंत तक बने रहे। 



डॉक्टर विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय (Dr. Vivek Bindra Biography in Hindi):


नाम(Name):- डॉ विवेक बिंद्रा 

उपनाम(Username):- बिंद्रा

जन्म तिथि(Date of Birth):- 9 जून 1982

जन्म स्थान(Birth Place): नई दिल्ली भारत

देश(Country):- भारत

कंपनी(Company):- Bada Business Pvt Ltd

कार्य(Work):- Business Training और कोर्स देना

प्रचलित होने का कारण दुनिया का सबसे बड़ा बिजनेस यूट्यूब चैनल

कुल संपति(Income):- करीब 11 मिलियन डॉलर (90 करोड़ रुपये) है

धर्म(Cost) :- हिंदू



डॉक्टर विवेक बिंद्रा कौन है (Who is Dr. Vivek Bindra)? 


Business और Entrepreneur के क्षेत्र में सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल डॉ विवेक बिंद्रा का है। इसके अलावा उन्होंने एशिया का सबसे बेस्ट मोटिवेशनल स्पीकर का अवॉर्ड भी जीता है। उन्होंने विश्व की लगभग सभी बड़े ब्रांड के साथ बिजनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम में काम किया है। वर्तमान समय में डॉक्टर विवेक बिंद्रा की एक कंपनी Bada Business है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में है। 


हम ऐसा कह सकते हैं कि डॉ विवेक बिंद्रा एशिया के सबसे बड़े मोटिवेशनल स्पीकर और दुनिया के सबसे बड़े बिजनेस यूट्यूब चैनल को चलाने वाले व्यक्ति है। इसके अलावा भारत के सभी लोगों को बिजनेस का ज्ञान देने के लिए उन्होंने बड़ा बिजनेस नाम की कंपनी बनाई है। 



डॉक्टर विवेक बिंद्रा का प्रारंभिक जीवन: Vivek Bindra Early life [Bio]


विवेक बिंद्रा का जन्म 5 अप्रैल 1982 को हुआ था। जब विवेक बिंद्रा महज 3 साल के थे तब उनके पिता का देहांत हो गया था और उनकी माता ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद विवेक बिंद्रा काफी अकेलापन महसूस करते थे और अपने चाचा के यहां जाकर अपनी पढ़ाई और अपने आगे का जीवन व्यतीत किया। 


विवेक बिंद्रा ने अपनी पढ़ाई अपने दिल्ली के घर के पास के स्कूल से पूरी की थी। बचपन से ही वह पढ़ाई में बहुत अच्छे थे मगर पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें खेलकूद में भी बहुत अधिक ररूचि थी। खो-खो और इस तरह के अन्य खेलों में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपना प्रदर्शन दिखाया है। खेलकूद के विभिन्न क्षेत्र में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया है और अपने स्कूल के दिनों में 100 से भी अधिक मेडल जीता है। 



विवेक बिंद्रा की शिक्षा (Vivek Bindra Education):


विवेक बिंद्रा बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छे थे उन्हें दसवीं कक्षा से ही बिजनेस के क्षेत्र में रुचि थी जिस वजह से वह 11वीं 12वीं में कॉमर्स के साथ पढ़ाई करना चाहते थे। पढ़ाई के साथ-साथ वह खेलकूद में भी काफी अच्छे थे उन्होंने लगभग हर तरह के खेल में अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाया और मेडल भी जीता है। कुछ प्रमुख खेल के रूप में उन्होंने खो-खो के खेल को चुना है और उसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खेला भी है।


अच्छे अंक से दसवीं कक्षा पास करने के बाद अपने घर के पास के स्कूल से ही उन्होंने कॉमर्स विषय में 11वीं 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद 1991 से 2001 तक संत जेवियर कॉलेज से बीबीए की डिग्री हासिल की, और 2005 में नोएडा के Amity University में उन्होंने एमबीए की डिग्री के लिए एडमिशन लिया। अपनी पढ़ाई को पूरा करने के बाद उन्होंने अध्यात्म पर भी बहुत अध्ययन किया उसके बाद अपने बिजनेस के ज्ञान को लोगों तक पहुंचाने के लिए चले आए। 



डॉक्टर विवेक बिंद्रा का परिवार (Vivek Bindra Family):



डॉ विवेक बिंद्रा के परिवार के बारे में उन्होंने कभी भी खुलकर किसी इंटरव्यू में नहीं कहा है मगर अपने वीडियो में उन्होंने एक बार बताया है कि जब विवेक महज 3 वर्ष के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। पिता का निधन होने के बाद उनकी माता ने दूसरी शादी कर ली और अपना एक नया परिवार बसा लिया जिसमें विवेक को काफी अकेलापन महसूस होता था। 


इसके बाद विवेक बिंद्रा कभी चाचा के घर कभी बुआ के घर इस तरह घूमते हुए अपनी छुट्टियों को बिताते थे और अधिकतर समय अपने स्कूल के हॉस्टल में रहते थे। विवेक बिंद्रा एक सफल व्यक्ति के साथ एक सफल पिता और एक सफल पति भी है, उनकी पत्नी का नाम गीता सबरवाल और उनके बेटे का नाम माधव बिंद्रा है। इसके अलावा उन्होंने 4 साल तक सन्यासियों के बीच अपना जीवन व्यतीत किया है जिस वजह से उनका एक छोटा परिवार सन्यासियों के बीच भी बन गया है। 



डॉक्टर विवेक बिंद्रा के वर्ल्ड रिकॉर्ड (Dr. Vivek Bindra World Records):


डॉक्टर विवेक बिंद्रा ने लॉकडाउन के फोटो यूट्यूब पर ऑनलाइन अपने कोर्स को लोगों के बीच साझा किया जिसके साथ उन्होंने आठ अलग-अलग प्रकार के वर्ल्ड रिकॉर्ड को स्थापित किया है। उनमें से कुछ सर्व प्रचलित वर्ल्ड रिकॉर्ड की सूची को नीचे प्रस्तुत किया गया है – 


GUINNESS WORLD RECORDS ™ – Start-Up Business Management – August 2020

GUINNESS WORLD RECORDS ™ – Strategic Management – Jul 2020

GUINNESS WORLD RECORDS ™ _ Online

Online Sales Lesson – May 2020

GUINNESS WORLD RECORDS ™ – Online Business Lesson – Apr 2020


डॉक्टर विवेक बिंद्रा की उपलब्धियां (Achievements of Dr. Vivek Bindra):


2012 में मारुति की तरफ से उन्हें बेस्ट कॉरपोरेट ट्रेनर का अवार्ड दिया गया था। 

2017 में टाइम्स ऑफ इंडिया की तरफ से उन्हें दुनिया का बेस्ट बिज़नेस कोच अवार्ड दिया गया था। 

भारत के आईआईटी रुड़की की तरफ से उन्हें Most Inspirational Keynote Speaker का खिताब दिया गया है। 

उन्हें एशिया का बेस्ट मोटिवेशनल स्पीकर का अवार्ड दिया गया है। 

उन्हें एशिया का बेस्ट बिज़नेस कोच का अवार्ड भी दिया गया है। 



डॉक्टर विवेक बिंद्रा का नेटवर्थ क्या है (Vivek Bindra Net Worth):


डॉ विवेक बिंद्रा की कंपनी वर्तमान समय में 3000 करोड़ से अधिक की हो चुकी है। सबसे जल्दी ग्रो करने वाली कंपनी में से एक कंपनी डॉ विवेक बिंद्रा की मानी जा रही है। उन्होंने 2019 में अपनी कंपनी को शुरू किया था और बड़ी तेजी से महज 3 साल के अंदर उनकी कंपनी 3000 करोड़ की बन चुकी है। 


मगर यह कंपनी की वैल्यूएशन है, अगर हम वर्तमान समय में डॉक्टर विवेक बिंद्रा के प्रॉपर्टी और उनके सालाना कमाई का अंदाजा लगाएं तो कुछ सूत्रों के मुताबिक लग भाग $6.5 मिलियन डॉलर या 50 करोड़ उनकी सालाना कमाई है। 



FAQ:-


Q. डॉक्टर विवेक बिंद्रा कौन है?

Ans: डॉक्टर विवेक बिंद्रा वैष्णो के कुछ सबसे प्रचलित बिजनेस कोच में से एक माने जाते हैं वर्तमान समय में वह यूट्यूब का सबसे बड़ा बिजनेस यूट्यूब चैनल चला रहे हैं और बड़ा बिजनेस नाम की कंपनी के मालिक हैं। 


Q. डॉ विवेक बिंद्रा ने कौन सा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?

Ans: लॉकडाउन के वक्त यूट्यूब पर सबसे ज्यादा लोगों को लाइव लेकर बिजनेस से जुड़ी जानकारी को साझा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड डॉक्टर विवेक बिंद्रा ने 2020 में बनाया है। 


Q. डॉ विवेक बिंद्रा किस कंपनी के मालिक हैं?

Ans; 2012 में बड़ी बड़ी कंपनी को बिज़नेस ट्रेनिंग देने के लिए डॉक्टर विवेक बिंद्रा ने ग्लोबल एक्ट नाम की कंपनी बनाई थी मगर 2019 में उस कंपनी को बंद करके डॉ विवेक बिंद्रा ने बड़ा बिजनेस नाम की एक कंपनी बनाई है जो वर्तमान समय में 3000 करोड़ से अधिक की कंपनी बन चुकी है। 



इसे भी पड़े:- 

संदीप माहेश्वरी का जीवन परिचय | Sandeep Maheshwari Biography in Hindi, Latest News, Vivek Bindra Controversy


भगत सिंह की जीवनी जन्म, आयु, शिक्षा, पुण्यतिथि, जेल-सज़ा, शहीद दिवस: Bhagat Singh Biography in Hindi


मनोज दे का जीवन परिचय | Manoj Dey Biography in Hindi, Manoj Dey birthday.


Ankit Baiyanpuria : आइए जानते है अंकित बैयनपुरिया का जीवन परिचय और सफलता की कहानी।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें