सोमवार, 9 अक्तूबर 2023

World Mental Health Day 2023: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2023 जाने थीम, महत्व और इतिहास



World Mental Health Day 2023 | विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2023, कब और क्यों मनाया जाता हैं, जानें थीम, महत्व और इतिहास, World Mental Health Day Biography in Hindi, Jane theme, importence and History। 


विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023(World Mental Health Day Biography in Hindi):


विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को मनाया जाता है | इस दिन पूरी दुनिया में मानसिक बीमारी (Mental Disease) से जुड़े हुए विषय पर कई प्रकार के स्वास्थ्य संबंधित प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। जिसमें लोगों को किस प्रकार आप अपने आप को मानसिक रूप से स्वस्थ रखेंगे उसके बारे में डॉक्टर के द्वारा कई प्रकार के जानकारी उपलब्ध करवाए जाते हैं, ताकि आप उन सभी जानकारी का अनुसरण करके अपने आप को मानसिक रूप से मजबूत बना सके। आप लोग जानते हैं कि आज के समय मानसिक रोगी एक गंभीर समस्या है और कई लोग इस बीमारी से पीड़ित है ऐसे में अगर आप भी इस रोग से बचना चाहते हैं तो आपको विश्व मानसिक दिवस पर डॉक्टर के द्वारा सुझाए गए उपाय का अनुसरण करना चाहिए। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है? विश्व मेंटल दिवस (World Mental History) का इतिहास क्या है? अगर आप इसके बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं तो आज के आर्टिकल में World Mental Health Day से जुड़ी सभी जानकारी आपके साथ साझा करेंगे इसलिए इस आर्टिकल पर बने रहे हैं आईए जानते हैं-


विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस | World Mental Health Day 2023


विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर को पूरी दुनिया में मनाया जाता है इस दिन दुनिया में लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है आपको बता दे की पूरी दुनिया में मानसिक रोगी से 800 मिलियन पीड़ित है और प्रत्येक साल 8 लाख 50 हज़ार लोग डिप्रेशन बीमारी से मारे जाते हैं, इसलिए पूरी दुनिया में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के द्वारा लोगों को किस प्रकार मानसिक बीमारी से लड़ना है और उसे बीमारी से आप कैसे बचेंगे उससे संबंधित जानकारी आम लोगों को दी जाती है ताकि आप डिप्रेशन बीमारी से बच सके। 


विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का महत्व(Importance of World Mental Health Day):


विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का महत्व दुनिया में बहुत ज्यादा है इस दिवस के माध्यम से विश्व भर में लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सचेत किया जाता है ताकि वह अपने आप को मानसिक बीमारी बचा सके। इस दिन दुनिया भर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस संबंधित कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं | जिसमें बड़े-बड़े साइकैटरिस्ट एक्सपर्ट सम्मिलित होते हैं जो लोगों को अपने आप को मानसिक रूप से कैसे मजबूत और स्वस्थ रहेंगे उससे संबंधित सुझाव आम लोगों को देते हैं। 


विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का इतिहास(World Mental Health Day History):


विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पहली बार 10 अक्टूबर 1992 को वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ (World Federation for Mental Health) के उप सचिव Rechard hunter के द्वारा प्रस्ताव लाया गया था जिसे सभी देशों के द्वारा मंजूर कर दिया गया था और इस बात को तय किया गया कि प्रत्येक साल 10 अक्टूबर पूरी दुनिया में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा। विश्व स्वास्थ्य दिवस के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर काम करने वाले सभी लोगों को विश्व मानसिक स्वास्थ्य के ऊपर अपने विचार रखने का अवसर उपलब्ध करवाया है ताकि वह अपने विचार से साधारण व्यक्ति को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागृत और सचेत किया जाता है। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य देखभाल को दुनिया भर के लोगों के लिए वास्तविकता बनाने के लिए और क्या करने की आवश्यकता उससे संबंधित जानकारी लोगों को बताई जाती है |


विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस वर्ष 2023 की थीम | World Mental Health Day 2023 Theme


विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस प्रत्येक साल एक विशेष थीम के द्वारा पूरी दुनिया में मनाया जाता है 2023 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का थीम मानसिक स्वास्थ्य एक सार्वभौमिक मानव अधिकार है। 


मानसिक स्वास्थ्य भारतीय परिदृश्य (Mental Health in India):


राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सर्वे के अनुसार 14% भारतीयों को बिगड़े मानसिक स्वास्थ्य के लिए मेडिकल सहायता और मदद की जरूरत है वर्ल्ड हेल्थ संस्थान का कहना है कि भारत में खराब मानसिक स्वास्थ्य के कारण एक लाख नागरिकों में से 21 हज़ार लोग प्रत्येक साल आत्महत्या करते हैं जो लोग भारत सरकार के लिए गंभीर चिंता का विषय है इसलिए भारत सरकार को किस प्रकार मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए उसे दिशा में कई प्रकार के सरकारी स्कीम और जागरूक अभियान का संचालन और भी तेजी के साथ करना चाहिए। ताकि भारत में मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर बीमारी समाप्त करके लोगों की जान को बचाया जा सके | इंडियन जर्नल ऑफ साइकियाट्री का आंकड़ा है कि देश में औसतन 4 लाख नागरिकों पर 3 ही मनोचिकित्सक हैं, जबकि हर 4 लाख पर 12 मनोचिकित्सक होने चाहिए, इस समस्या को भारत सरकार को बहुत जल्दी solve करना होगा तभी जाकर भारत में डिप्रेशन जैसी बीमारी को समाप्त किया जा सकता है | भारत में 15% लोग मानसिक बीमारी से पीड़ित होते हैं जिसमें से 80% लोग उसका उपचार नहीं करवाते हैं इसकी प्रमुख वजह है कि लोगों को लगता है कि मानसिक बीमारी कोई बीमारी नहीं है जिसके कारण कई लोग आत्महत्या भी कर लेते हैं | आसान शब्दों में कहे तो भारत में मानसिक स्वास्थ्य परिदृश्य के स्थिति काफी खराब है सरकार को इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है तभी जाकर भारत में मानसिक स्वास्थ्य के स्थिति को सुधारा जा सकता है |


मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी तरीके


अपने आप को समय दे। 

अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ अपना समय अधिक व्यतीत करें |

अपनी चिंता और दुख को अपने परिवार वाले और दोस्तों के साथ शेयर करें |

यदि आप किसी समस्या से परेशान है तो उसका समाधान खुद से निकले और अगर कोई समस्या आपसे नहीं सुलझा रही है तो इस दिशा में अपने परिवार वाले या करीबी लोगों से सुझाव या उनका परामर्श ले सकते हैं |

प्रत्येक दिन 5 से 10 मिनट ध्यान करें इससे आप अपनी सभी चिंता और अवसाद को दूर कर सकते हैं |

निरंतर नियमित रूप से व्यायाम करें |

पोषक तत्व पदार्थ का सेवन करें |

नशीली चीजों का सेवन न करें|

स्मार्टफोन का इस्तेमाल सीमित रूप से करें |

वास्तविकता लक्ष्य निर्धारित करें जिसे हासिल किया जा सकता है |


FAQ-

Q विश्व मानसिक स्वास्थ्य संघ की स्थापना कब हुई?

Ans. विश्व मानसिक स्वास्थ्य संघ की स्थापना 7 अप्रैल 1948 में की गई थी |

Q. मानसिक स्वास्थ्य का अर्थ क्या होता है?

Ans. मानसिक स्वास्थ्य का अर्थ (Meaning of Mental Health) मानसिक स्वास्थ्य का मतलब होता है कि मनुष्य की मनोदशा किस प्रकार की है यानी अगर कोई मनुष्य मन से और स्वस्थ है तो उसे ही हम लोग मानसिक स्वास्थ्य कहेंगे |

Q. मानसिक स्वास्थ्य दिवस क्यों मनाते हैं?

Ans. विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हर वर्ष 10 अक्तूबर पूरे दुनिया में मनाया जाता है इस दिवस के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर लोगों को जागरूक और शिक्षित किया जाता है पहली बार विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 1992 में मनाया गया था। 

Q विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2023 का विषय क्या है?

Ans: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2023 का विषय “मानसिक स्वास्थ्य एक सार्वभौमिक मानव अधिकार है” है।

Q. विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य क्या है?

Ans. विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में लोगों को जागृत करना है |

Q. मानसिक स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत किसने की?

Ans. मानसिक स्वास्थ्य दिवस की पहल 1992 में वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ के उप महासचिव रिचर्ड हंटर द्वारा शुरू की गई थी

Q. मानसिक स्वास्थ्य दिवस का रंग क्या है?

Ans. हरा रंग मानसिक स्वास्थ्य दिवस |


इसे भी पड़े-

विश्व दृष्टि दिवस: इतिहास, महत्व और दृष्टि सुधारने के उपाय

विश्व डाक दिवस 2023 : विश्व डाक दिवस,थीम (विषय ), इतिहास उद्देश्य महत्व,शुभकामनाएँ

अयोध्या राम मंदिर निर्माण जानकारी 2023: कितना हुआ काम (Ayodhya Ram Mandir Nirman Karya and Date)

महात्मा गॉंधी: आखिर क्यों छापे जाते है नोट पर गाँधी जी

वायु सेना दिवस कब व क्यों मनाया जाता हैं? Indian Air Force Day 2023


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें