सोमवार, 2 अक्तूबर 2023

World Habitat Day 2023:- जाने कब और क्यों विश्व पर्यावास दिवस मनाया जाता है? उद्देश्य, इतिहास, महत्व, थीम



विश्व पर्यावास दिवस या विश्व आवास दिवस कब और क्यों मनाया जाता हैं, उद्देश्य, इतिहास, महत्व, थीम (World Habitat Day in Hindi, Date and Why, Objective, History, Significance, Theme) 


विश्व पर्यावास दिवस (World Habitat Day 2023):


दुनिया भर में, अक्टूबर के पहले सप्ताह को ‘विश्व पर्यावास दिवस’ (World Habitat Day) मनाया जाता है। इसे ‘विश्व आवास दिवस’ भी कहा जाता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे की विश्व पर्यावास दिवस’ (World Habitat Day) कब और क्यों मनाया जाता है? उद्देश्य, इतिहास, महत्व, थीम


World Habitat Day 2023:- जाने कब और क्यों विश्व पर्यावास दिवस मनाया जाता है?


दुनिया भर में, अक्टूबर महीने के पहले सोमवार को ‘विश्व पर्यावास दिवस’ मनाया जाता है। इसे ‘विश्व आवास दिवस’ भी कहा जाता है। इस दिन का उद्देश्य राज्यों, कस्बों, और शहरों की स्थिति को प्रतिबिंबित करना है और सभी के लिए पर्याप्त आश्रय या आवास के मूल अधिकार को बढ़ावा देना है। इस दिन का उद्देश्य वर्तमान पीढ़ियों को यह याद दिलाना है कि वे भविष्य की पीढ़ियों के पर्यावास (Habitat) के लिए ज़िम्मेदार हैं।


World Habitat Day 2023 Theme:- विश्व पर्यावास दिवस की थीम


साल 2023 विश्व पर्यावास दिवस की थीम "लचीली शहरी अर्थव्यवस्थाएँ, विकास और बहाली के चालक के रूप में शहर" है, जिसमें इस पर विचार विमर्श किया जाएगा कि शहर अपनी अर्थव्यवस्थाओं को निवासियों के लाभ के लिए किस प्रकार स्थापित कर सकते हैं।


लचीला शहर, एक शहर की आर्थिक संकट, सार्वजनिक स्वास्थ्य घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं, युद्धों आदि विभिन्न जोखिमों की प्रभावी ढंग से भविष्यवाणी करने, प्रतिक्रिया देने और उनसे उबरने की व्यापक क्षमता को संदर्भित करता है। साथ ही, संसाधनों के उचित आवंटन के माध्यम से विभिन्न जोखिमों से होने वाले नुकसान को कम करता है और शहर के सभी पहलुओं का बुनियादी संचालन सुनिश्चित करता है। चीन में "लचीले शहर" की अवधारणा को केंद्र से स्थानीय सरकारों तक की "14वीं पंचवर्षीय योजना और वर्ष 2035 के लिए दीर्घकालिक लक्ष्यों की रूपरेखा" में लिखा गया है।



विश्व पर्यावास दिवस का उद्देश्य (Objective of World Habitat Day 2023):


इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य मानव अधिकारों की महत्वपूर्ण पहचान करना और उन्हें सुरक्षित और पर्याप्त आवास प्रदान करना है। साथ ही, कस्बों और शहरों की स्थिति में सुधार करना भी इस दिन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गरीबी को समाप्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। शहरों और मानव बस्तियों में बढ़ती असमानता को कम करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।


विश्व पर्यावास दिवस का इतिहास (History of World Habitat Day 2023):


साल 1985 में, संयुक्त राष्ट्र ने प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह के पहले सोमवार को ‘विश्व पर्यावास दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी, और पहली बार वर्ष 1986 में इसे मनाया गया। इसकी मुख्य थीम ‘शेल्टर इज़ माई राइट’ (Shelter is My Right) थी।


विश्व पर्यावास दिवस का महत्व (Significance of World Habitat Day 2023):


एक तरफ जहां कुछ लोग बड़े-बड़े और आरामदायक घरों में रहते हैं, वहीं दूसरी ओर कई लोगों के पास सुरक्षित आवास नहीं है।

एक सर्वे के अनुसार, पूरी दुनिया में लगभग 10 करोड़ लोग बेघर हैं, जबकि 1.6 अरब लोग बेहद घटिया आवासों में बसे हैं।

विश्वभर में झोपड़पट्टियों में रहने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हो रही है।


FAQ-

Q: विश्व पर्यायवाची दिवस कब मनाया जाता है?

Ans: प्रत्येक वर्ष अक्तूबर के पहले सोमवार को

Q: विश्व पर्यावास दिवस कैसे मनाते हैं?

Ans: तेजी से शहरीकरण की समस्याओं और पर्यावरण और मानव गरीबी पर इसके प्रभाव की जांच के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

Q: विश्व पर्यावास दिवस का विषय क्या है?

Ans: 02 अक्तूबर, को विश्व भर में 'विश्व पर्यावास दिवस' का आयोजन किया जाता है । यह दिवस मुख्य तौर पर मानव बस्तियों की स्थिति और पर्याप्त पर्यावास के मानवीय अधिकार पर ध्यान केंद्रित करता है।

Q: पर्यावास दिवस मनाने वाला पहला देश कौन सा है?

Ans: विश्व पर्यावास दिवस पहली बार 1986 में नैरोबी, केन्या में


इसे भी पड़े-

क्रिकेटर श्रेयस अय्यर जीवन परिचय | Shreyas Iyer Biography ...

निपाह वायरस क्या है, लक्षण, न्यूज़ (Nipah Virus in India)

अयोध्या राम मंदिर निर्माण जानकारी 2023: कितना हुआ काम (Ayodhya Ram Mandir Nirman Karya and Date)

Lal Bahadur Shastri Jayanti: जानिए क्यों और कब मनाते हैं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती...

चंद्रशेखर आजाद का जीवन परिचय | Chandra Shekhar Azad ...

महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से लौटे (9 जनवरी 1915), प्रवासी भारतीय दिवस...


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें