गुरुवार, 12 अक्तूबर 2023

नवरात्री 2023-24, नव दुर्गा पर्व महत्व, कथा, पूजन: Nav Durga Festival in hindi




नवरात्री 2023-24, नव दुर्गा पर्व महत्व कथा पूजन एवम शायरी, कब है कब से शुरू है, (Navratri, Nav Durga Festival 2023-24 date, Ghatasthapana, Pooja Vidhi, significance, Kavita in hindi)


Nav Durga Festival in hindi:

नवरात्रि दुर्गा पूजा हिंदुओं के द्वारा मनाये जाने वाला एक प्रमुख त्यौहार है। नवरात्रि में हिंदू देवी मां की पूजा की जाती है। नवरात्री का मतलब नौ रातें, इस दौरान दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। यह भारत के अलावा अन्य नेपाल ऑस्ट्रेलिया, यूके, यूएस और कई अन्य देशों सहित कई अन्य देशों में भी मनाया जाता है। दुर्गा पूजा को लेकर अलग अलग लोगो की अलग अलग मान्यताये है। 


शारदीय नवरात्रि 2023-24


हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, नवरात्रि वर्ष में चार बार आता है। माघ, चैत्र, आषाढ, अश्विन मास में प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है। इनमें से 2 मुख्य नवरात्रि तथा 2 गुप्त नवरात्रि, 2 मुख्य नवरात्रि में से एक तो जो पित्र पक्ष के समाप्त होने पर आश्विन मास मे प्रारंभ होती है तथा दूसरी जो की हिंदू नववर्ष चैत्र मे प्रारंभ होती है। मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि का महत्व शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि के बराबर ही होता है। खासकर तंत्र मंत्र की साधना करने वाले लोगों के लिए गुप्त नवरात्र बेहद खास होती हैं। चारों नवरात्री की जानकारी कुछ इस प्रकार है:



शारदीय नवरात्री: यह नवरात्रि में महत्वपूर्ण शारदीय नवरात्री है, जिसे महा नवरात्री भी कहते है। यह नवरात्री आश्विन शुक्ल पक्ष से शुरू होती हैं। और नौ दिन तक मनाया जाती हैं। नवरात्री के 10 वें दिन दशहरा होता है, उसके 20 दिन बाद दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है। शरद माह में आती है, इसलिए इसे शारदीय नवरात्री भी कहते है। शारदीय नवरात्रि 2023 में 15 अक्टूबर से आरंभ होगी और 24 अक्टूबर तक चलेगी।



चैत्र नवरात्री: चैत्र नवरात्रि को बसंत नवरात्री भी कहते है। यह चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में आती है। इस नवरात्री के साथ हिन्दू कैलेंडर के अनुसार नए साल की शुरुवात होती है। यह मार्च अप्रैल के समय आती है। इस नवरात्री के नौवें दिन, रामनवमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस लिए इसे राम नवरात्री नाम से भी जाना जाता है। जो रीती, पूजा शरद नवरात्री में होती है, वो इस चैत्र नवरात्री में भी होती है। यह नवरात्री उत्तरी भारत में बहुत प्रसिद्ध है। महाराष्ट्र में गुडी पड़वा एवं आंध्रप्रदेश में उगडी के साथ शुरू होती है। इस साल 2023 में चैत्र नवरात्री 21 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च को समाप्त होगी।


माघ नवरात्री: यह नवरात्री माघ महीने मतलब जनवरी-फ़रवरी महीने के समय आती है। यह नवरात्री बहुत कम स्थानों में जानी जाती है, उत्तरी भारत के कुछ इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में आदि जगह इसे मनातेहै। इस साल 2023 में यह गुप्त नवरात्री 22 जनवरी से शुरू होकर 30 जनवरी को समाप्त होगी। 


अषाढ़ नवरात्री: यह नवरात्रि असाढ़ महीने में आती है, यह भी गुप्त नवरात्री है, जो जून-जुलाई में आती है, इसे गायत्री या शाकम्भरी नवरात्री भी कहते है, इस साल 2024 में 19 जून से शुरू होगी ओर 28 जून को समाप्त होगी।


पौष नवरात्री: यह पौष महीने में आने वाली नवरात्री है, जो दिसम्बर-जनवरी के महीने में आती है। 


वैसे इन सभी नवरात्रि मे जो आश्विन मास की नवरात्रि आती है, केवल उसी समय माँ दुर्गा की मूर्ति पूजा का महत्व ज्यादा है। इसी नवरात्रि मे विभिन्न स्थानो पर माँ दुर्गा की सुंदर सुंदर प्रतिमा बनाकर विराजित की जाती है तथा उनका विधि पूर्वक पूजन किया जाता है। 



FAQ-

Q: नवरात्रि में किसकी पूजा की जाती है ?

Ans : दुर्गा माता की। 

Q: चैत्र नवरात्रि 2024 में कब है ?

Ans : चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक है। 

Q: अश्विन माह नवरात्रि 2023 में कब है ?

Ans : कुमार की नवरात्रि 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक है। 

Q: नवरात्रि कहां-कहां मनाई जाती है ?

Ans : यह मुख्य रूप से उत्तर भारत, पश्चिम बंगाल एवं गुजरात में मनाई जाती है। 

Q: नवरात्रि के 9 दिनों का महत्त्व है ?

Ans : माता दुर्गा जी के 9 अवतार को 9 दिनों के रूप में पूजा की जाती है। 

Q: नवरात्रि की पूजा कैसे की जाती है ?

Ans : इन दिनों में लोग उपवास रखते हैं और दुर्गा जी की आराधना करते हैं। 


इसे भी पड़े-

World Mental Health Day 2023: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2023 जाने थीम, महत्व और इतिहास

विश्व दृष्टि दिवस: इतिहास, महत्व और दृष्टि सुधारने के उपाय

अयोध्या राम मंदिर निर्माण जानकारी 2023: कितना हुआ काम (Ayodhya Ram Mandir Nirman Karya and Date)

महात्मा गॉंधी: आखिर क्यों छापे जाते है नोट पर गाँधी जी


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें