गुरुवार, 28 सितंबर 2023

निपाह वायरस क्या है, लक्षण, न्यूज़ (Nipah Virus in India)




निपाह वायरस क्या है, लक्षण, न्यूज़, इन इंडिया, प्रकोप, क्या होता है, अपडेट (Nipah Virus in India)(Symptoms in Hindi, News, Update, Treatment, Vaccine, DiseaseX, Case, pandemic, WHO  Transmission, Origin, Incubation Period)


WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now



निपाह वायरस क्या होता है (Nipah Virus in Hindi):


यह वायरस इंसानों को जानवरों से जुडा हुआ है अर्थात जानवरों से यह वाइरस इंसान में आया है, जिसकी वजह से विभिन्न प्रकार के कष्ट इंसानों को हो रहे हैं। निपाह वायरस को जोनोटिक डिजीज भी कहा जाता है। यह वाइरस अधिकतर चमगादड़ और सूअर में पाया जाता है और चमगादड़ या सूअर के संपर्क में आने से ही इंसानों में भी अब इस वायरस के लक्षण देखे जा रहे हैं। हमारे देश में अभी तक इस वायरस के बहुत सारे मामले अखबारों में सामने आ चुके हैं। वहीं केरल जैसे राज्यों में इस वायरस की वजह से 2 से 4 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। साल 2018 में पहली बार इस वाइरस को देश में देखा गया था। चमगादड़ के द्वारा जो फल खाए जाते हैं, उसी की वजह से इंसानों में यह संक्रमण फैलता है। इसके अलावा यह वाइरस बकरी, घोड़े, कुत्ते और बिल्लियों से भी फैल सकता है। मलेशिया में सूवर पालन करने वाले किसानों में पहली बार इस वायरस के लक्षण देखे गए थे। वहीं देश में बंगाल के सिलीगुड़ी में साल 2001 में और साल 2007 में यह बीमारी दिखाई दी गयी थी।



निपाह वायरस के लक्षण (Nipah Virus Symptoms in Hindi)


वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन अर्थात विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार इस वायरस से अफेक्टेड लोगों में शुरुआत में बुखार की समस्या, सर दर्द की समस्या, मांसपेशियों में दर्द की समस्या और उल्टी तथा गले में खरास जैसे लक्षण दिखाई पड़ते हैं। इसके बाद व्यक्ति को चक्कर आना भी शुरू हो सकता है या फिर उसे इंसेफेलाइटिस की समस्या भी हो सकती है। कई लोगों ने असामान्य निमोनिया और गंभीर सांस से संबंधित समस्याओं का भी अनुभव किया हुआ है। यदि वायरस का मामला गंभीर है, तो ऐसे में इंसेफेलाइटिस और व्यक्ति को दौरे भी पड़ने लगते हैं। इसके बाद 24 से 48 घंटे के अंदर ही व्यक्ति कोमा में चला जाता है। जानकारी के अनुसार 4 दिनों से लेकर के 14 दिनों तक यह वाइरस एक्टिव रहता है।


निपाह वायरस कैसे फैलता है (Nipah Virus Transmission)


निपाह वायरस से संक्रमित सूअर या फल खाने वाले चमगादड़ों के द्वारा यह वायरस फैलता है। इसके अलावा पेशाब, लार अथवा मल के माध्यम से भी यह वायरस फैलता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार भारत और बांग्लादेश में निपाह वायरस सामान्य तौर पर फल अथवा फलों के प्रोडक्ट जैसे की कच्चे खजूर का रस इत्यादि का सेवन करने से फैल सकता है। यह ऐसे फल होते हैं जो चमगादड़ की पेशाब से या फिर उसकी लार से संक्रमित होते हैं। आसान भाषा में समझा जाए, तो कोई चमगादड़ अगर निपाह वायरस से संक्रमित है और उस चमगादड़ के द्वारा कोई फल खाया गया है और उस फल को यदि कोई इंसान खा लेता है तो यह वाइरस इंसानों में प्रवेश कर जाता है और अगर इंसानों के द्वारा जो भोजन ग्रहण किया गया है, उसे कोई अन्य व्यक्ति खा लेता है तो यह वाइरस उसमें भी भोजन के माध्यम से चला जाता है।



निपाह वायरस से कैसे बचे (How to protect yourself from Nipah virus):


निपाह वायरस से बचाव के लिए निम्नलिखित कदमों का पालन करना महत्वपूर्ण है:


1. हाथों को साबुन से धोना: अपने हाथों को नियमित रूप से साबुन और पानी से धोने का आदत बनाएं, खासकर खाने से पहले और खाने के बाद।


2. फलों को धोकर खाना: फलों को अच्छी तरीके से धोकर ही खाएं, क्योंकि यह संक्रमित फलों से संक्रमण की संभावना को कम करता है।


3. खाद्य सामग्री का संचित्रण: फलों को स्वच्छ और सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि जानवर या पक्षी आसपास न आ सकें।


4. विशेष सवधानी बरतें: अगर आपका कोई खास काम वनों या जंगलों में है, तो विशेष सवधानी बरतें और फ्रूट बैट्स से संपर्क से बचें।


5. संक्रमित व्यक्तियों से संपर्क से बचें: अगर किसी को निपाह वायरस संक्रमण है, तो उसके संपर्क से बचें, खासकर उनके शरीरिक रूप से अशुद्ध पदार्थों के संपर्क से बचें।


6. चिकित्सकीय सलाह: यदि आपको निपाह वायरस के लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें और उनकी सलाह का पालन करें।


निपाह वायरस के संक्रमण के बावजूद यह बहुत ही अद्भुत है, और इसके लिए सवधानी और अधिकारिक स्वास्थ्य सलाह का पालन करना बेहद महत्वपूर्ण है।



FAQ:

Q : निपाह के लक्षण क्या हैं?

Ans : निपाह वायरस के लक्षण की पूरी जानकारी हमारे द्वारा इस आर्टिकल में आपके सामने उपलब्ध करवाई गई है।


Q : भारत में कौन सी नई बीमारी है?

Ans : निपाह वायरस। 


Q : निपाह वायरस बीमारी का कारण कैसे बनता है?

Ans : यदि निपाह वायरस से संक्रमित किसी जानवर या फिर उसके मल मूत्र के संपर्क में इंसान आता है, तो यह बीमारी इंसानों को हो सकती है।


Q: कोरोना से कई गुना खतरनाक वायरस का नाम क्या हैं? 

Ans: निपाह वायरस। 


Q : निपाह वायरस कितने दिनों तक सक्रिय रहता है?

Ans : निपाह वायरस 4 से लेकर 14 दिनों तक सक्रिय रहता है।


Q : निपाह वायरस से मृत्यु की संभावना कितनी होती है?

Ans : इस वायरस से मृत्यु की संभावना 50 से 75 परसेंट तक होती है।



इसे भी पड़े-

अयोध्या राम मंदिर निर्माण जानकारी 2023: कितना हुआ काम (Ayodhya Ram Mandir Nirman Karya and Date)

World Animal Day 2023: अंतर्राष्ट्रीय पशु दिवस क्यों मनाया जाता हैं, इतिहास, Vishv Janavar Divas

World Heart Day 2023: हर साल 29 सितंबर को क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड हार्ट डे, जानिए इसका इतिहास... 

Lal Bahadur Shastri Jayanti: जानिए क्यों और कब मनाते हैं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती...

चंद्रशेखर आजाद का जीवन परिचय | Chandra Shekhar Azad ...

महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से लौटे (9 जनवरी 1915), प्रवासी भारतीय दिवस...


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें