बुधवार, 13 सितंबर 2023

पीएम नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय, निबंध, शिक्षा, परिवार, राजनितिक, उपलब्धियाँ, विदेश यात्राएं, निर्णय, योजनाएं, कुल सम्पति| Narendra Modi Biography in Hindi

पीएम नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय, निबंध, शिक्षा, परिवार, राजनितिक, उपलब्धियाँ, विदेश यात्राएं, निर्णय, योजनाएं, कुल सम्पति| Narendra Modi Biography in Hindi



नरेंद्र मोदी जी ऐसी नेता है, जो कि देश हो या विदेश सभी जगह प्रसिद्ध हैं। मोदी जी हमारे देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत है। सन 2014 और 2019 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर मोदी जी ने ऐतिहासिक जीत हासिल किया। मानो पुरे देश में मोदी के नाम की लहर आ गई है, अधिकत भारतीय मोदी जी पर पूर्ण विश्वास रखते है कि वो उन्हें उज्जवल भविष्य देंगें। आजादी के बाद ऐसी जीत हासिल करने वाले ये भारत के पहले प्रधानमंत्री गये। लगातार दूसरी बार मोदी जी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आये है। प्रधानमंत्री बनने के पहले से लेकर बाद तक इन्होंने भारत देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये हालाँकि मोदी जी बहुत से विवादों में भी घिरे पाए गए हैं, लेकिन इनकी नीतियों की हमेशा प्रशंसा की जाती रही है।


नरेन्द्र मोदी का जीवन परिचय (Narendra Modi Biography in Hindi)


नरेंद्र मोदी जी का जन्म गुजरात राज्य के मेहसाना जिले के एक छोटे गाँव वडनगर 17 सितंबर 1950 में हुआ। जहां पर उनका जन्म हुआ था वह नगर पहले महाराष्ट्र में था लेकिन आज की समय में यह स्थान गुजरात में है I मोदी जी का बचपन काफी आर्थिक स्थिति और परेशानियों से गुजरा हैं। उनके पिता चाय बेचने का काम वडनगर रेलवे स्टेशन पर किया करते थे। इनकी माता लोगों के घरों में बर्तन मांजने का काम करती थी तभी जाकर इनके परिवार का पालन पोषण हो पाता था


मोदी बचपन से ही अपने भाइयों के साथ रेलवे स्टेशनों पर चाय बेचने का काम किया करते थे इसलिए शुरुआती जीवन में मोदी ने जिस प्रकार का संघर्ष और परिश्रम किया है वह हमारे लिए प्रेरणादायक है, क्योंकि अगर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में संघर्ष और परिश्रम करता है तो यकीनन जीवन में सफलता प्राप्त होती है इसलिए हमें नरेंद्र मोदी जी के जीवन को काफी गौर से देखना चाहिए ताकि हमें भी जीवन में कुछ करने की ऊर्जा और प्रेरणा उनके जीवन से मिल सके I


नरेंद्र मोदी जी की मां, आयु, भाई, पत्नी, बच्चे, जाति, परिवार (Narendra Modi Mother Name, Age, Brother, Family, Caste, Wife)


मोदी जी का परिवार तेली समुदाय से है, जोकि भारत सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी से संबंध रखता है। नरेंद्र मोदी जी अपने पिता की तीसरी संतान हैं। मोदी जी के बड़े भाई सोमा मोदी की उम्र वर्तमान में 80 के वर्ष हैं, वे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रह चुके हैं। मोदी जी के दूसरे बड़े भाई अमृत मोदी एक मशीन ऑपरेटर हैं, जिनकी उम्र 76 साल है। इसके बाद मोदी जी के 2 छोटे भाई है, एक प्रहलाद मोदी जिनकी उम्र 62 साल हैं, वे अहमदाबाद में एक शॉप चलाते हैं, एवं दूसरे पंकज मोदी जी। जोकि गांधीनगर में सूचना विभाग में एक क्लर्क के रूप में कार्यरत हैं। 


नरेन्द्र मोदी जी का विवाह- मोदी जी का विवाह घांची समुदाय की परम्पराओं के अनुसार 18 साल की उम्र में सन 1968 में जशोदा बेन चिमनलाल के साथ हुआ। रिपोटर्स के अनुसार, कहा गया है कि मोदी जी का अपनी पत्नी से तलाक़ नहीं हुआ था, लेकिन फिर भी वे दोनों एक – दूसरे से अलग हो गए। मोदी जी की पत्नी जशोदा बेन गुजरात के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्य किया करती थी, जोकि अब रिटायर हो चुकी हैं। सभी लोग जानना चाहते है कि नरेन्द्र मोदी जी के कितने बच्चे है, हम आपको बता दे मोदी के कोई भी बच्चे नहीं है। शादी के कुछ दिन बाद ही अलग हो गए थे। जशोदा बेन का विवाह वर्ष 2014 तक आधिकारिक रूप से पहचान में नहीं आया।


नरेंद्र मोदी की शिक्षा: Education Narendra Modi Education


नरेंद्र मोदी जी ने अपने प्राथमिक शिक्षा अपने गांव के स्कूल से पूरी की। जिसके बाद साल 1967 में, उन्होंने वडनगर में अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा पूरी की थी। 8 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सम्मिलित हो गए जहां पर उन्हें देश से संबंधित कई चीजों के बारे में जानकारी दी और वहीं से उनके मन में देश के लिए कुछ करने का जज्बा और जुनून पैदा हुआ इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री पूरी की। उसके बाद गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में मास्टर की डिग्री पूरी की थी। 



नरेंद्र मोदी जी का राजनीतिक करियर (Narendra Modi Political Career)




नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर में चर्चा करें तो उन्होंने अपने राजनीतिक सफर कई अहम पड़ाव के साथ शुरू किया। जिसका विवरण हम आइए जानते हैं-


सन् 1987 में भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हुए और उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के महासचिवपद बनाया गया। 


महासचिव के रूप में उन्होंने गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम किया था। 


सन् 1995 में उन्हें पार्टी ने गुजरात में चुनाव प्रचार करने काम सौंपा I


1995 में उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय इकाई सचिव नियुक्त किया गया I


साल 1998 में गुजरात में हुए विधानसभा में बीजेपी को बहुमत मिला और उसमें सरकार बनाएं I


सन् 1998 में लालकृष्ण आडवाणी के द्वारा निकाली गई अयोध्या रथयात्रा में उन्होंने सम्मिलित होकर उस अभिमान को सफल करने की अपनी तरफ से अहम भूमिका निभायी। 


नरेंद्र मोदी को विभिन्न राज्यों में पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया I


साल 1988 में वे महासचिव बन गए और 2001 तक इस पद पर बने रहे I


2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बना दिया गया इसका प्रमुख कारण था कि उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का स्वास्थ्य खराब था और उनके खिलाफ राज्य में जनता के बीच एक आक्रोश की भावना थी इसलिए पार्टी ने उन्हें हटाकर  मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री बना दिया I


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का Political Carrer


इसके बाद लगातार नरेंद्र मोदी तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री बन गए I


24 फरवरी, 2002 को, उन्होंने राजकोट द्वितीय निर्वाचन क्षेत्र का उप चुनाव हुआ जिसमें उन्होंने उन्होंने कांग्रेस के अश्विन मेहता को हराया था I


उसके बाद उन्होंने मणिनगर से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के ओझा यतिनभाई नरेंद्रकुमार को हराकर विधानसभा चुनाव जीता और गुजरात के दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला I


उनका सीएम का तीसरा कार्यकाल 23 दिसंबर, 2007 से 20 दिसंबर, 2012 तक था। इस बार भी उन्होंने मणिनगर से जीत हासिल की और कांग्रेस के दिनशा पटेल को हराया था।



फिर नरेन्द्र मोदी ने पहली बार 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा। और प्रचंड बहुमत के साथ देश के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी पहले गैर कांग्रेसी राजनेता थे जिन्होंने स्पष्ट बहुमत आके साथ देश में सरकार बनाई I


2019 में दोबारा से देश में लोकसभा का चुनाव हुआ और इस बार भी मोदी जी को 2014 के मुकाबले बहुत ज्यादा सीटें प्राप्त हुई और उन्होंने दूसरे कार्यकाल के लिए देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिया। 




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां | Achievements of PM Narendra Modi


सन 2007 में इंडिया टुडे मैगज़ीन द्वारा किए गए सर्वे में उन्हें सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री का अवार्ड दिया गया I

सन 2009 में एफडी मैगज़ीन में उन्हें एफडीआई पर्सनालिटी ऑफ़ द ईयर पुरस्कार से नवाजा

 सन 2012 में जारी टाइम्स एशियाई एडिशन के कवर पेज पर मोदी जी की फोटो छापी गई थी.

सन 2014 में मोदी जी का नाम फोर्ब्स मैग्नीज के द्वारा जारी सूची में उनका नाम 15 नंबर पर था यह लिस्ट दुनिया की प्रभावशाली 100 लोगों की लिस्ट थी I

सन 2015 में ब्लूमबर्ग मार्केट मैगज़ीन में मोदी का नाम दुनिया के प्रभावशाली लोगों की सूची में 13वें नंबर पर था I

साल 2016 में ही अप्रैल माह की 3 तारीख को मोदी जी को सऊदी अरबिया का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार अब्दुलाज़िज़ – अल – सऊद के आदेश पर दिया गया था I

साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और ग्लोबल आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए मोदी जी के योगदान के लिए उन्हें सीओल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है I

2019 मोदी जी का नाम दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजना शुरू करने के करने के कारण उनका नामांकन नोबेल शांति उस कार्य के लिए किया गया था I


नरेंद्र मोदी के विदेश यात्रा | PM Modi Foreign Tour


2014 के आम चुनाव के बाद नरेन्द्र मोदी पहली बार भारत के प्रधान मंत्री बने। इसके बाद 2019 आम चुनाव में वे पुनः चुने गए। सितंबर 2023 तक, उन्होंने (6 महाद्वीपों पर) 52 विदेश यात्राएँ की हैं


नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण योजनायें (Narendra Modi Famous Schemes)


नोटबंदी

नरेंद्र मोदी जब देश के प्रधानमंत्री बने हैं उन्होंने इस बात को महसूस किया कि देश में भ्रष्टाचार की जड़ें काफी अंदर तक संभावित है ऐसे में अगर उन्हें समाप्त करना है तो सबसे पहले काले धन को देश से समाप्ति की ओर ले जाना होगा तभी जाकर देश में भ्रष्टाचार को कम किया जा सकेगा I इस दिशा में उन्होंने नोटबंदी का सबसे ऐतिहासिक फैसला जारी किया, जिसमें 500 और 1000 के पुराने नोट बंद कर दिया गया और उनके स्थान पर 500 , 2000 के नए नोट जारी किए गए I ताकि देश में भ्रष्टाचार को समाप्त किया जा सके I उनका यह फैसला काफी सफल साबित हुआ और देश में भ्रष्टाचार को कम करने में इस फैसले ने अहम भूमिका निभाई थी I


जीएसटी | GST

नरेंद्र मोदी ने देश में सबसे पहले एक टैक्स प्रणाली को लागू किया I ताकि लोगों को अधिक टैक्स देने से मुक्त किया जा सके I इसलिए उन्होंने देश में जीएसटी को लागू किया जिसके तहत एक ही टैक्स सभी देश में मान्य होगा और सभी लोग एक ही tax सरकार को देंगे। 



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुल संपत्ति(Net worth of Prime Minister Narendra Modi) 


प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO Office) ने इस बारे में पूरी सुचना दी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कुल 2.23 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। यह सुचना पीएमओ कार्यालय (PMO Office) की ओर से साझा की गयी। 



इसे भी पड़े-

मेरा प्रिय नेता: एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन परिचय 2023, APJ Abdul Kalam Essay in hindi?

गौतम बुध का जीवन परिचय 2023: गौतम बुद्ध का पालन पोषण, विचार...

स्वामी विवेकानंद पर निबंध व अनमोल विचार 2023 | Swami Vivekananda Essay in Hindi?

मेजर ध्यानचंद का जीवन परिचय, हॉकी के जादूगर, आत्मकथा और परिवार

महात्मा गांधी का सिद्धांत (Mahatma Gandhi's Theory)?

Dr S. Somanath ISRO Chairman Biography:इसरो चीफ़ डॉ एस सोमनाथ का जीवन परिचय...

राजीव गाँधी की जीवनी, अवॉर्ड्स, Rajiv Gandhi biography in Hindi?


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें