गुरुवार, 14 सितंबर 2023

विश्व शांति दिवस 2023 (World Peace Day): थीम, महत्व इतिहास ...

 

विश्व शांति दिवस 2023 (World Peace Day): थीम, महत्व इतिहास ...


विश्व शांति दिवस 2023 (World Peace Day):


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर साल 21 सितंबर को विश्व शांति दिवस (International Peace Day) मनाया जाता है इसका मकसद दुनिया भर में युद्ध और शत्रुता को कम करते हुए विश्व शांति को बड़ावा देना है। शांति दिवस की स्थापना वर्ष 1981 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई थी।


पहली बार शांति दिवस कई देशों द्वारा राजनीतिक दलों, सैन्य समूहों और लोगों की मदद से 1982 में मनाया गया था। इस साल 41वां अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस 21 सितंबर 2023 को गुरूवार के दिन मनाया जा रहा है। शांति सभी को प्यारी हैं। 


दोस्तों आप में से बहुत लोगों का यह सवाल रहता है कि शांति का दूत किसे माना जाता है। मैं आपको बता दूँ कि सफेद कबूतर को शांति का दूत माना जाता है जिस दिन विश्व शांति दिवस मनाया जाता है। उस दिन सफेद कबूतर को उड़ाकर शांति का संदेश देते हैं


विश्व शांति दिवस थीम (World Peace Day Theme):


International Day of Peace: विश्‍व शांति दिवस पर यूनाइटेड नेशनल जनरल असेंबली (United Nations General Assembly) राष्ट्रों और लोगों के बीच अहिंसा, शांति और युद्धविराम के आदर्शों को बढ़ावा देने का प्रयास करना है। इस वर्ष वर्ल्‍ड पीस डे की थीम है 'End racism. Build peace.' जिसका अर्थ है 'नस्‍लवाद खत्‍म करें, शांति स्‍थापित करना है। 


विश्व शांति दिवस 2023 का महत्व (World Peace Day 2023 Importence) 


आज तक के इतिहास में कई बार हमने देखा है कि कैसे संवेदनहीन रक्तपात ने केवल राष्ट्रों और उनके भविष्य को बर्बाद करने का काम किया है। दूसरी ओर, हर कोई वैश्विक शांति की ताकत और इसके सकारात्मक परिणामों से अवगत है। वैश्विक शांति लाना हमारी शक्ति में है, और इसे करना हम पर निर्भर है।


इस दिन, दुनिया भर में लोग अहिंसा और संघर्ष विराम का जश्न मनाते हैं। विश्व शांति को बढ़ावा देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। एक या दो राष्ट्र अपने भयानक और घातक इतिहास के बावजूद अभी भी सीमाएँ साझा करते हैं। आज का दिन सभी लोगों को शांति बनाए रखने की याद दिलाता है।


अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का इतिहास(History of International Peace Day 2023)?


प्रत्येक वर्ष 21 सितम्बर को मनाए जाने वाली अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की स्थापना मूल रूप से 1981 में संयुक्त राष्ट्र सभा द्वारा की गई थी। इसके लगभग 20 साल बाद, 2001 में, UNGA द्वारा सर्व सम्मानित से मतदान करके अहिंसा एवं संघर्ष विराम काल के रूप में इस दिन को नामित किया गया था।


शुरुआत समय में यह दिन सितंबर के तीसरे मंगलवार को मनाया जाता था, लेकिन साल 2001 के बाद इसे बदलकर 21 सितंबर तय कर दिया गया था। तभी से प्रत्येक वर्ष y 21 सितम्बर को विश्व शांति दिवस (World Peace Day) मनाया जाता है। 


साल 2019 में मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा की 71वीं सालगिरह थी जिससे यह दिन और भी खास बन जाता है। यह दिन लोगों को शांति और सम्मान से जीने का अधिकार देता है।




FAQ:-

1. विश्व शांति का अर्थ क्या है?

Ans- विश्व शान्ति पृथ्वी पर सभी लोगो और रास्ट्रो के भीतर और उनके बीच शांति की एक आदर्श स्थिति की अवधारणा हैं। 

2. विश्व शांति में भारत का क्या योगदान है?

Ans- भारत की भूमिका

संयुक्त रास्ट्र के शांति रक्षा मिशनों में बड़ी संख्या में सैनिको और पुलिस का योगदान देने वाले देशों में भारत का नाम भी शामिल हैं। 

3. विश्व शांति दिवस पहली बार कब मनाया गया?

Ans- साल 1982 में सितंबर माह के तीसरे मंगलवार के दिन


4. विश्व शांति में भारत का कौन सा स्थान है?

Ans-Global Peace Index 2023: जानें विश्व के सबसे ...

Global Peace Index 2023: भारत को मिला 126वां स्थान। 

5. विश्व शांति दिवस का उद्देश्य क्या है?

Ans- हिंसा से रहित दुनिया में शांति लाने के उद्देश्य के लिए हर साल इस दिवस को मनाया जाता है।



इसे भी पड़े-

परिवर्तनी एकादशी वामन जयंती महत्व कथा पूजन 2023 dol gyaras Vaman jayanti mahatva essay in Hindi

2023 इंजीनियर्स डे (अभियंता दिवस) क्यों मनाया जाता है, इतिहास, महत्व (Engineer’s Day Date), मोक्षमुंडम विश्वेश्वरैया जीवन परिचय...

भगवान विश्‍वकर्मा की जयंती 2023 : जानें महत्व, पूजा मुर्हुत, पूजन विधि

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें