शुक्रवार, 18 अगस्त 2023

World Coconut Day 2023: विश्व नारियल दिवस क्यों मनाया जाता है ...

 

World Coconut Day 2023: विश्व नारियल दिवस क्यों मनाया जाता है ...





World Coconut Day 2023: हर साल 2 सितंबर को भारत सहित सभी प्रमुख नारियल उत्पादक देशों द्वारा नारियल के महत्व और इसकी उपयोगिता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है। इस साल 2023 में 2 सितंबर को शनिवार के दिन 15वां वर्ल्ड कोकोनट डे मनाया जा रहा है।


नारियल को दुनिया के सबसे उपयोगी वृक्षों/पौधों में से एक माना जाता है। नारियल के पौधे (Coconut Plant) को “जीवन का वृक्ष (Tree of life)” कहा जाता है। यह भोजन, ईंधन, सौंदर्य प्रसाधन, दवा, निर्माण सामग्री आदि जैसे कई उपयोगी सामग्री प्रदान करता है। इस लेख में, हमने विश्व नारियल दिवस 2023 के इतिहास, महत्व और थीम पर चर्चा की है।



विश्च नारियल का इतिहास( World Coconut Day 2023) :



विश्व नारियल दिवस पहली बार 2 सितंबर सन् 2009 में मनाया गया था। इस दिन को एशियाई और प्रशांत नारियल समुदायों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया गया था। इसे मनाने का मकसद दुनिया भर में नारियल की खेती बारे मे लोगों को जागरूक करना हैं। इसके साथ ही नारियल उद्योग को बढ़ावा दिया जा सकता है। बता दें कि वर्तमान में 18 देशों के सदस्य एक अंतर-सरकारी संगठन के रूप में काम कर रहे हैं, जिसमें भारत भी शामिल है वहीं एशिया प्रशांत में नारियल समुदाय का हेड ऑफिस इंडोनेशिया के जमाकर्ता में है। इंडोनेशिया, दुनिया में सबसे ज्यादा नारियल का उत्पादन करता है। 




विश्व नारियल दिवस 2023 की थीम (World Coconut Day Theme)



इस साल विश्व नारियल दिवस 2023 की थीम ‘वर्तमान और भावी पीढ़ी के लिए नारियल क्षेत्र को कायम रखना है।


प्रतिवर्ष वर्ल्ड कोकोनट डे एक ख़ास विषय पर आधारित होता है, पिछली साल 2022 में इस कार्यक्रम की Theme ‘खुशहाल भविष्य और जीवन के लिए नारियल की खेती करें। 



नारियल के खाने से कुछ फायदे(Some benefits of eating coconut) 



औषधीय गुणों से भरपूर नारियल

इसमें एंटी-वायरल, एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-पैरासाइटिक गुण होते हैं जिससे शरीर इंफेक्शन और कई तरह की बीमारियों से बचा रहता है। नारियल के एक या दो टुकड़े रोजाना खाना कई तरह के फायदे दे सकता है। कब्ज में राहत - कम फाइबर वाला खाना खाने से अक्सर कब्ज की समस्या होती है।



इसे भी पड़े- 




कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें