शनिवार, 5 अगस्त 2023

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर निबंध, महत्त्व, इतिहास | National Youth Day Essay In Hindi, स्वामी विवेकानंद के विचार?

  

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर निबंध, महत्त्व, इतिहास | National Youth Day Essay In Hindi, स्वामी विवेकानंद के विचार?



अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day)-



भारत की तरह पूरी दुनिया में भी युवा दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवा दिवस को अगस्त के महीने में मनाया जाता है। 12 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र  द्वारा युवा दिवस मनाने के तौर पर चुना गया था और इस दिन विश्व में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. सबसे पहले साल 2000 में इस दिवस का आयोजन होना शुरू हुआ था, लेकिन साल 1985  में इस दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई थी। 




अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का महत्व (International of Yuwa Divas In India in hindi)



भारत में युवा दिवस मनाने की शुरुआत साल 1985 से शुरू हुई थी. वहीं इस दिन को युवा दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान साल 1984 में की गया था. युवा दिवस मनाने के लिए सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को चुना गया था और तब से अब तक हर साल इस दिन युवा दिवस पूरे देश में मनाया जाता है. स्वामी विवेकानंद अपने विचारों और अपने आदर्शों के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. उन्होंने काफी कम उम्र के अंदर ही दुनिया में अपने विचारों के चलते अपनी एक अलग ही पहचान बनाई थी। उनके विचारों से युवाओं को सही दिशा मिल सके, इस मकसद से ही उनके जन्म दिवस को इस दिन के लिए चुना गया था। 



कौन थे स्वामी विवेकानंद (Who Is Swami Vivekananda)


स्वामी विवेकानंद का नाम उनके माता-पिता द्वारा नरेंद्रनाथ दत्त रखा गया था. सन् 1863कोलकाता शहर के एक धनी परिवार में जन्मे विवेकानंद के गुरु का नाम श्री रामकृष्ण था। अपने गुरू से ही विवेकानंद ने आध्यात्मिक शिक्षा हासिल की थी और दुनियाभर में हिन्दुत्व के और अपने गुरू के विचारों को फैलाया था. साल 1893 में उनके द्वारा अमेरिका में आयोजित हुए विश्व संसद में दिए गए भाषण को आज भी लोगों ने याद रखा हुआ है. अपने भाषण में उन्होंने भारत, हिंदू धर्म और उनके गुरु श्री रामकृष्ण के विचारों को दुनिया के सामने रखा था. विवेकानंद जी ने अपने जीवनकाल में दुनिया के कई देशों का दौरा किया था और दुनिया भर में योग और वेदान्त को प्रचलित किया था। 


इतना ही नहीं उन्होंने पश्चिम संस्कृति और भारतीय संस्कृति के बीच जो दूरी थी उसको भी कम करने में काफी योगदान दिया है. विवेकानंद जी ने अपने जीवन को समाज कार्य के लिए समर्पित कर दिया था और वो एक साधु का जीवन जीते थे. साल 1902 को उन्होंने अपनी अतिंम सांस ली थी. कहा जाता है कि उनके द्वारा समाधि ली गई थी. वहीं उनके द्वारा स्थापित किए गए रामकृष्ण मिशन को आज दुनिया भर में जाना जाता है और इस भारतीय सामाजिक-धार्मिक संगठन के जरिए कर्म योग के सिद्धांतों, धार्मिक अध्ययन और आध्यात्मिकता जैसी चीजों का ज्ञान लोगों के बांट जाता है. इस संगठन की स्थापान सन् 1897 में भारत के कोलकाता शहर में उनके द्वारा की गई थी




स्वामी विवेकानंद के विचार (swami vivekananda quotes) 




स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता में हुआ था। आपके बचपन का नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था। 'स्वामी विवेकानंद' नाम उनको उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस ने दिया था। अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मलेन में आपने भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया, तथा वेदांत दर्शन का प्रसार पुरे विश्व में किया। आपने समाज के सेवा कार्य के लिए रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। अपने ज्ञानमय विचारो से सभी को प्रभावित किया। आइए जानते हैं स्वामी विवेकानंद के ऐसे अनमोल विचार, जो आपको जीवन में हौंसला देंगे। 



1. उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए।




2. ख़ुद को कमज़ोर समझना सबसे बड़ा पाप है।




3. तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुमको सब कुछ खुद अंदर से सीखना है। आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नही है।




4. सत्य को हज़ार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा।



5. विश्व एक विशाल व्यायामशाला है जहां हम खुद को मज़बूत बनाने के लिए आते हैं।




6. बाहरी स्वभाव केवल अंदरूनी स्वभाव का बड़ा रूप हैं।




7. ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हम ही हैं जो अपनी आंखों पर हांथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।



8. दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो।



9. शक्ति जीवन है, निर्बलता मृत्यु हैं। विस्तार जीवन है, संकुचन मृत्यु हैं। प्रेम जीवन है, द्वेष मृत्यु हैं।



10. किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आए-आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।



Post Realeted Search- 

Gadar 2 Trailer: इंतजार हुआ खत्म, अब इस दिन रिलीज होगा सनी? 




विश्व आदिवासी दिवस क्यों मनाते हैं - Jitendra Ambedkar




आज से खरीद सकेंगे रिलायंस का ₹999 वाला फीचर फोन:जियो भारत ...




स्वतंत्रता दिवस पर निबंध ( essay Independence Day in Hindi) 



कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें