शुक्रवार, 18 अगस्त 2023

राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध(National Sports Day In Hindi)




राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध(National Sports Day In Hindi) 



जब भी हॉकी का नाम लिया जाता है तो मेजर ध्यान चंद का नाम सहसा ही ज़ुबान पर आ जाता है। इन्होंने भारतीय हॉकी को इतनी मजबूत दिलाई कि पूरी दुनिया में भारत का नाम हो गया। ध्यान चंद की अनुयायी में भारतीय हॉकी में ओलम्पिक समेत कई पदक जीते। मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस पर सम्मान पूर्वक “राष्ट्रीय खेल दिवस” मनाया जाता है। इनका जन्म 29 अगस्त 1905 में हुआ था। साल 2012 में भारत सरकार ने इस दिन को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस‘ के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। इस दिन खेल के क्षेत्र में अपना सबसे बेहतरीन योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाता है। जिसमें कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार शामिल हैं। 



यही कारण है कि भारत प्रति वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रिय खेल दिवस मनाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य कारण यही है कि 29 अगस्त को भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस आता है। इस कारण से भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रिय खेल दिवस मनाया जाता है।



राष्ट्रिय खेल दिवस के रूप में यह दिन मेजर ध्यानचंद को समर्पित किया जाता है और उन्हें याद किया जाता है। मेजर ध्यानचंद ने भारत को खेल की दुनिया में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। इसलिए 29 अगस्त का दिन राष्ट्रिय खेल दिवस के रूप में उनको समर्पित किया जाता है।



जैसा कि हम सभी जानते हैं कि खेल एक शारीरिक क्रिया है। हालांकि खेल एक ऐसी क्रिया है जिसे विशेष तरीके से किया जाता है। इसके कई नियम होते हैं और इसका नाम भी रखा जाता है।


भारत ने विद्यार्थियों और बच्चों के लिए खेल की दिशा में कड़े कदम उठाए हैं। भारत सरकार ने बच्चों को न केवल शैक्षणिक रूप से मजबूत करने की कोशिश की है, बल्कि उनकी शारीरिक व मानसिक स्थिति पर भी जोर दिया है।


भारत सरकार ने विद्यालयों में स्पोर्ट्स की गतिविधियों को अनिवार्य कर दिया है। अब हर बच्चे का किसी ना किसी खेल में भाग लेना बहुत ही अनिवार्य हो गया है। यह बढ़ते हुए बच्चों के लिए बहुत ही आवश्यक है, ताकि वह सही रूप से विकसित हो सके और उनमें खेल भावना, सच्चा पन, हिम्मत और टीम वर्क की भावना जागरूक हो सके।



राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन [Celebration of National Sports Day]



इस दिन सभी शिक्षण संस्थानों और खेल संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। लगभग सभी तरह की खेल करवाई जाती हैं। जीतने वालों को इनाम दिया जाता है, साथ ही जिन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया होता है या पिछले एक साल में खेल जीते होते हैं उनको भी सम्मानित किया जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रपति भवन में खेल क्षेत्र की प्रतिभाओं को स्मानित किया जाता है।



इसे भी पड़े- 


सदभावना दिवस 2023: सद्भावना दिवस क्यों मनाया जाता है, समारोह और प्रतिज्ञा?

महिला समानता दिवस (Women's Equality Day 2023): कब और क्यों मनाते हैं महिला समानता दिवस? जानें इतिहास व महत्व...

टेरेसा जीवन परिचय(Mother teresa Biography) : मदर टेरेसा का भारत आना व उनके द्वारा किये गए कार्य?

World Photography Day: आखिर क्यों मनाया जाता है फोटोग्राफी डे... 

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं (Independence Day Wishes In Hindi): इस बार ऐसे दें 15 अगस्त की शुभकामनाएं (15 August Wishes In Hindi)




कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें