गुरुवार, 24 अगस्त 2023

हिंदी दिवस पर निबंध, महत्व, कविता, भाषण, स्लोगन | Hindi Diwas Nibandh(Essay) in Hindi?

 

हिंदी दिवस पर निबंध, महत्व, कविता, भाषण, स्लोगन | Hindi Diwas Nibandh(Essay) in Hindi? 


हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस दिन भारत की संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी गई हिन्दी भाषा को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया था। भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को अपनाया। यद्यपि इसे 26 जनवरी 1950 को देश के संविधान द्वारा आधिकारिक भाषा के रूप में इस्तेमाल करने के विचार को मंजूरी दी गई। हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में इस्तेमाल करने के लिए 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।



हिन्दी दिवस पर निबंध(Hindi Divas Essay) 


भारत में सबसे अधिक बोलने वाली भाषा


आभारत में हिंदी सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाला भाषा है। हालांकि अंग्रेजी के प्रति अभी भी भारतवासियों का झुकाव है और इसके महत्व पर स्कूलों और अन्य स्थानों पर जोर दिया जाता है परन्तु हिंदी हमारे देश की सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा के रूप में मजबूत है। 2001 में आयोजित जनगणना में 422 लाख से अधिक लोगों ने अपनी मातृभाषा के रूप में हिंदी का उल्लेख किया। देश में किसी भी अन्य भाषा का कुल आबादी का 10% से अधिक उपयोग नहीं किया जाता है। हिंदी बोलने वाली अधिकांश आबादी उत्तर भारत में केंद्रित है। हिंदी भाषा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और झारखंड सहित कई भारतीय राज्यों की आधिकारिक भाषा है। बिहार देश का पहला राज्य था जिसने अपनी एकमात्र आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को अपनाया। बंगाली, तेलुगु और मराठी देश की अन्य व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा हैं।


भारत में हिंदी को प्राथमिकता न मिलना


दुर्भाग्य से भले ही हिंदी दुनिया की चौथी व्यापक बोली जाने वाली भाषा है परन्तु इसके मूल देश में लोग इसको महत्व नहीं देते हैं। स्कूल से लेकर कॉलेज, कॉर्पोरेट, कार्यालयों तक अंग्रेजी को अधिक प्राथमिकता दी जाती है और हिंदी अंग्रेजी से पिछड़ जाती है। माता-पिता, शिक्षकों और हर किसी को लिखित और मौखिक रूप से अंग्रेजी सीखने के महत्व पर जोर देना आम बात है क्योंकि इससे नौकरी हासिल करने में काफी मदद मिलती है। यह देखना दुखदाई है कि नौकरियों और शैक्षिक पाठ्यक्रमों के लिए भी लोगों को स्मार्ट होना पड़ता है क्योंकि नौकरी पर रखने वाले अधिकारी उन्हें उनके अंग्रेजी से संबंधित ज्ञान के आधार पर चुनते हैं। बहुत से लोग सिर्फ इसलिए काम करने का अवसर खो देते हैं क्योंकि वे अंग्रेजी को धाराप्रवाह नहीं बोल पाते भले ही वे काम के बारे में अच्छी जानकारी रखते हों।


हिंदी दिवस ऐसे लोगों को जगाने का प्रयास है और उनमें हिंदी भाषा के लिए सम्मान स्थापित करने का प्रयास है।



हिंदी दिवस कब और क्यों मनाया जाता हैं? Jitendra ambedkar



हिंदी दिवस पर भाषण (Speech on the Hindi Diwas)


आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, उप-प्रधानाचार्य महोदय, माननीय शिक्षक गण एवं मेरे प्रिय साथियों। आज हिंदी दिवस के मौके पर मैं आप सबके सामने इस विषय पर कुछ पंक्तियां लेकर उपस्थित हूं और आशा करती हूं की यह आप सबको अवश्य रोचक लगेंगे।


हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस सप्ताह को हिंदी पखवाड़ा कहा जाता है। पूरे विश्व में सबसे जादा बोली जाने वाली भाषाओं मे से हिंदी चौथी भाषा है। आज़ादी मिलने के बाद, देश मे अंग्रेजी के बढ़ते उपयोग और हिंदी के बहिष्कार को देखते हुए हिंदी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।


14 सितंबर को 1949 को हिंदी को राजभाषा बनाया गया परंतु गैर हिंदी राज्यों ने इसका बहुत विरोध किया, जिसके कारणवश अंग्रेजी को यह स्थान मिल गया और तब से लेकर आज तक हिंदी के सर्वत्र विकास के लिये हिंदी दिवस मनाया जाता है और हर कार्यालय में हिंदी विभाग बनाया गया। ताकि हिंदी को जन-जन तक पहुंचाया जाए और हिंदी को भारत में राष्ट्रभाषा का सम्मान मिल पाए।


धन्यवाद!



हिंदी दिवस का महत्व (Hindi Divas Importance)



हिंदी का महत्व हमारे देश में बहुत अधिक है। भारत में हिंदी दरसल एक तरह से एकता का प्रतीक है। अंग्रेजों से स्वतंत्रता की लड़ाई के समय भी लोगों को एकजुट होने में हिंदी ने अपना बहुत बड़ा योगदान दिया हैं। उस समय पूरे भारत में हिंदी बोली जाती थी। महात्मा गाँधी ने भी हिंदी के प्रसार प्रचार पर जोर देने की बात कही थी। भारत की स्वतंत्रता के बाद इस भाषा के विकास के लिए कई विद्वानों ने कार्य किया। 



हिन्दी दिवस पर कवितायें (Poems on Hindi Diwas in Hindi)


हिन्दी हमारी राष्ट्रीय भाषा’


हिन्दी-हिन्दु-हिन्दुस्तान,


कहते है, सब सीना तान,


पल भर के लिये जरा सोचे इन्सान


रख पाते है हम इसका कितना ध्यान,


सिर्फ 14 सितम्बर को ही करते है


अपनी राष्टृ भाषा का सम्मान


हर पल हर दिन करते है हम


हिन्दी बोलने वालो का अपमान


14 सितम्बर को ही क्यों


याद आता है बस हिन्दी बचाओं अभियान


क्यों भूल जाते है हम


भाषण देते है हमारे नेता महान


क्यों बाद में समझते है अपना


हिन्दी बोलने में अपमान


क्यों समझते है सब अंग्रेजी बोलने में खुद को महान


भूल गये हम क्यों इसी अंग्रेजी ने


बनाया था हमें वर्षों पहले गुलाम


आज उन्हीं की भाषा को क्यों करते है


हम शत् शत् प्रणाम


अरे ओ खोये हुये भारतीय इंसान


अब तो जगाओ अपना सोया हुआ स्वाभिमान


उठे खडे हो करें मिलकर प्रयास हम


दिलाये अपनी मातृभाषा को हम


अन्तरार्ष्टृीय पहचान


ताकि कहे फिर से हम


हिन्दी-हिन्दु-हिन्दुस्तान,


कहते है, सब सीना तान||


——– चरण वंदना। 



हिंदी दिवस पर स्लोगन /नारा (Slogans on Hindi Diwas in Hindi)


मन की भाषा, प्रेम की भाषा, हिंदी है भारत जन की भाषा।


शर्म नहीं सम्मान है, हिंदी ही हमारा अभिमान है।


ताल से ताल मिलाए जा, हिंदी को आगे बढ़ाए जा।


ईस्ट हो या वेस्ट, हिंदी इस द बेस्ट।


सबसे प्यारी सबसे न्यारी, हिंदी से हम हिंदी है हमारी।


पढ़ना है पढ़ाना है, हिंदी को आगे बढ़ाना है।


हमारी भाषा कैसी हो, हिंदी भाषा जैसी हो।


हर भाषा का सम्मान करो, पर हिंदी से प्यार करो।


हर भाषा से जोड़ो रिश्ता, पर हिंदी से न तोड़ो रिश्ता।


क्या है हिंदी की परिभाषा, हिंदी तो है प्रेम की भाषा।


हिन्दी देश की एकता की कड़ी है, देखो ये आज मजबूत खड़ी है।


एक ही दिल है एक ही जान, हिंदी से है हिंदुस्तान।



FAQ

Q : हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : 14 सितंबर


Q : विश्व हिंदी दिवस या अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

Ans : 10 जनवरी


Q : पहली बार विश्व हिंदी दिवस कब मनाया गया था?

Ans : सन 2006 में


Q : भारत की औपचारिक भाषाएँ कौन सी हैं?

Ans : हिंदी एवं अंग्रेजी


Q : भारत में हिंदी भाषा को औपचारिक भाषा कब घोषित किया गया?

Ans : 26 जनवरी, 1950 को। 



इसे भी पड़े-

हिंदी दिवस कब और क्यों मनाया जाता हैं? Jitendra ambedkar

World Literacy Day 2023: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का इतिहास, महत्व और थीम?

शिक्षक दिवस 2023( Happy Teachers Day): शिक्षक दिवस पर भाषण, शायरी और दोहा?

रक्षाबंधन कब और क्यों मनाया जाता है? इतिहास, महत्व और कहानी

राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध(National Sports Day In Hindi)

राजीव गाँधी की जीवनी, अवॉर्ड्स, Rajiv Gandhi biography in Hindi? 



कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें