बुधवार, 23 अगस्त 2023

Chandrayaan-3 Successful : कदमों में चांद! विक्रम लैंडर की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग, साउथ पोल पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बना भारत

 

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद चांद से आई पहली तस्वीर, विक्रम ने दिखाया चांद का नजारा



Chandrayaan-3 Successful : ISRO के चंद्रयान-3 मिशन ने इतिहास रच दिया है। विक्रम लैंडर ने प्रज्ञान रोवर के साथ चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता पाई है।



Chandrayaan 3 landed on moon mission : ISRO के चंद्रयान-3 मिशन ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल (LM) ‘विक्रम' (Vikram) ने प्रज्ञान रोवर (Pragyaan Rover) के साथ चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता पाई है। भारत दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसके लैंडर और रोवर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव (Moon South Pole) पर सफल लैंडिंग की है। बुधवार को सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ। सुबह से ही करोड़ों भारतीय इस मिशन की कामयाबी के लिए दुआएं कर रहे थे। दुनियाभर के देशों और उनकी स्‍पेस एजेंसियों की नजर इसरो के मून मिशन पर टिकी हुई थी। 



शाम 5:44 बजे जैसे ही विक्रम लैंडर ने सही पोजिशन ली, इसरो के कमांड सेंटर से ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस (ALS) को लॉन्‍च कर दिया गया। आखिर के 15 से 17 मिनट सबसे ज्‍यादा मुश्किल भरे थे। इसरो के कमांड सेंटर से लेकर देशभर में हर कोई उस क्षण की प्रतीक्षा कर रहा था, जब विक्रम लैंडर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करता। 


यही वो पल थे, जब कुछ भी हो सकता था। विक्रम लैंडर को अपना सफर खुद तय करना था। इसरो के कमांड सेंटर से उसे कोई निर्देश नहीं दिया जा सकता था। लेकिन विक्रम लैंडर ने अपनी जिम्‍मेदारी को बखूबी निभाया। हर उस बाधा को पार किया, जो आड़े आ रही थी। विक्रम लैंडर पर लगाए गए सेंसर्स, कैमरों और इंजनों ने उसका पूरा साथ दिया। 



Chandrayan 3 Soft Landing:



जैस ही लैंडर चंद्रमा से 6.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंचा, उसके 2 इंजन बंद हो गए। लैंडर जब 150 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचा, उसके सेंसर और कैमरे एक्टिवेट हो गए। विक्रम लैंडर ने उस जगह को देखा जहां उसे उतरना था। लैंडिंग को पूरी तरह से सेफ मान लेने के बाद विक्रम लैंडर ने अपनी राह तय कर ली। आखिरकार उसने पहले से तय समय 6 बजकर 4 मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग को पूरा कर लिया। 



FAQ-

1. क्या चंद्रयान 3 चांद पर सबसे पहले लैंड करेगा?
Ans- भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश बन यू- भारत
3. क्या चंद्रयान 3 सफल हो सकता है?
Ans- चंद्रयान -3 लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा। 
4. चंद्रयान 3 दक्षिणी ध्रुव पर क्यों उतरा?
Ans-चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव जो एक अज्ञात क्षेत्र है जिसके बारे में वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि यहां जमे हुए पानी और कीमती तत्वों के महत्वपूर्ण भंडार हो सकते हैं।
5. चांद पर कौन से 4 देश उतरे?
Ans- भारत चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने में संयुक्त राज्य अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन के साथ शामिल हो गया। 
6. क्या चंद्रयान 3 पृथ्वी पर लौटेगा?
Ans- क्या लैंडर और रोवर धरती पर लौटेंगे? नहीं, प्रणोदन मॉड्यूल, लैंडर, रोवर सभी हमेशा के लिए वहीं हैं।



इसे भी पड़े-

तचंद्रयान-3 को चांद पर उतरते देखना चाहते हैं, ISRO यहां लाइव दिखाएगा लैंडिंग का वीडियो? 

Chandrayaan-3 Landing: साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बनेगा भारत, जानें इस बार के मिशन के बड़े बदलाव

हिंदी दिवस कब और क्यों मनाया जाता हैं? Jitendra ambedkar

शिक्षक दिवस 2023( Happy Teachers Day): शिक्षक दिवस पर भाषण, शायरी और दोहा?

रक्षाबंधन कब और क्यों मनाया जाता है? इतिहास, महत्व और कहानी

राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध(National Sports Day In Hindi)

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें