गुरुवार, 24 अगस्त 2023

तचंद्रयान-3 को चांद पर उतरते देखना चाहते हैं, ISRO यहां लाइव दिखाएगा लैंडिंग का वीडियो

 



Chandrayaan-3 Moon Landing LIVE Streaming: चंद्रयान-3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट-लैंडिंग करते पूरी दुनिया लाइव देख पाएगी। ISRO ने अपनी वेबसाइट, यूट्यूब, फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग का इंतजाम किया है।



Chandrayaan-3: भारत के अंतरिक्ष में इतिहास रचने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतरने में अब 24 घंटों से भी कम का समय बचा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अनुसार, 23 अगस्‍त 2023 की शाम 6.04 pm बजे चंद्रयान-3 चांद पर लैंड करेगा। चंद्रयान-3 पर दुनियाभर के वैज्ञानिकों की नहीं, 140 अरब भारतीयों की नजरें भी टिकी हैं। चांद पर भारत के पहुंचने की संभावना से लोग उत्साहित हैं। ISRO ने लोगों की उत्सुकता को देखते हुए उन्‍हें चांद पर लैंडिंग का गवाह बनाने का फैसला किया है। चंद्रयान-3 को चांद पर लैंड करते हुए आप लाइव देख पाएंगे। ISRO के अनुसार, उसी ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके अलावा दूरदर्शन टीवी पर भी सीधा प्रसारण होगा। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी हर बात जानिए।



यहां देख पाएंगे चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट

इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण 23 अगस्‍त की शाम 5.27 pm बजे से शुरू होगा। आप लाइव टेलीकास्‍ट इन लिंक्‍स के जरिए देख सकते हैं।

ISRO वेबसाइट https://www.isro.gov.in

यूट्यूब https://youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss

फेसबुक https://facebook.com/ISRO

DD National TV


ISRO ने बयान में कहा कि चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग 'भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए महत्वपूर्ण कदम, अंतरिक्ष अन्वेषण में हमारे देश की प्रगति का प्रतीक है।


इसे भी पड़े-

हिंदी दिवस कब और क्यों मनाया जाता हैं? Jitendra ambedkar

शिक्षक दिवस 2023( Happy Teachers Day): शिक्षक दिवस पर भाषण, शायरी और दोहा?

रक्षाबंधन कब और क्यों मनाया जाता है? इतिहास, महत्व और कहानी

राष्ट्रीय खेल दिवस पर निबंध(National Sports Day In Hindi)

राजीव गाँधी की जीवनी, अवॉर्ड्स, Rajiv Gandhi biography in Hindi? 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें