मंगलवार, 25 जुलाई 2023

मुहर्रम पर शायरी: Muharram Shayari in Hindi 2023

मुहर्रम पर शायरी: Muharram Shayari in Hindi 2023




सिर गैर के आगे न झुकाने वाला।

नेजे पर भी कुरान सुनाने वाला।।

इस्लाम से क्या पूछते हो कौन है हुसैन।

हुसैन है इस्लाम को इस्लाम बनाने वाला।।



ना जाने क्यों मेरी आँखों में आ गए आँसू।

सिखा रहा था मैं बच्चे को कर्बला लिखना।।



कर्बला की शहादत इस्लाम बना गयी खून तो बहा था। लेकिन कुर्बानी हौसलों की उड़ान दिखा गयी।।


क्या जलवा कर्बला में दिखाया हुसैन ने।

सजदे में जा कर सिर कटाया हुसैन ने।।

नेजे पे सिर था और ज़ुबान पे आयतें।

कुरान इस तरह सुनाया हुसैन ने।।



जन्नत की आरजू में कहा जा रहे है लोग।

जन्नत तो कर्बला में खरीदी हुसैन ने।।

दुनिया-ओ-आखरत में रहना हो चैन सूकून से।

तो जीना अली से सीखे और मरना हुसैन से।।



खून से चराग-ए-दीन जलाया हुसैन ने।

रस्म-ए-वफ़ा को खूब निभाया हुसैन ने।।

खुद को तो एक बूँद न मिल सका लेकिन।

करबला को खून पिलाया हुसैन ने।।



कर्बला को कर्बला के शहंशाह पर नाज़ है।

उस नवासे पर मुहम्मद को नाज़ है।।

यूँ तो लाखों सिर झुके सज़दे में लेकिन।

हुसैन ने वो सज़दा किया जिस पर खुदा को नाज़ है।।



करीब अल्लाह के आओ तो कोई बात बने।

इमाम फिर से जगाओ तो कोई बात बने।।

लहू जो बह गया कर्बला में।

उनके मकसद को समझो तो कोई बात बने।।




पानी का तलब हो तो एक काम किया कर।

कर्बला के नाम पर एक जाम पिया कर।।

दी मुझको हुसैन इब्न अली ने।

ये नसीहत जालिम हो मुकाबिल तो मेरा नाम लिया कर।।




सजदे से कर्बला को बंदगी मिल गई।

सबर से उम्मत को ज़िन्दगी मिल गई।।

एक छम्मन फातिमा का उजड़ा।

मगर सारे इस्लाम को ज़िन्दगी मिल गई।।




सभी शायरी इंटरनेट की दुनिया में लोकप्रिय है। इनके रचनाकार का नाम पता नहीं चल सका। अगर आपको लेखक का नाम मालूम हो तो ज़रूर बताएं। शायरी के साथ शायर का नाम लिखने में हमें ख़ुशी होगी।



Post Realeted search-


Muharram 2023 आज मुहर्रम है, क्‍यों मनाते हैं मातम, क्‍यों निकाले जाते हैं ताजिए



national income tax day : कब हुई थी इनकम टैक्स की शुरुआत, Income tax day 2023...




International Tiger Day 2023: आज है विश्व बाघ दिवस, जानें क्यों और कब हुई इस दिन को मनाने की शुरुआत





Happy Mothers Day 2023 Quotes in Hindi: Happy Mother

's day सायरी


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें