गुरुवार, 13 जुलाई 2023

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का जीवन परिचय (Dr. Rajendra Prasad Ka Jeevan Parichay)

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का जीवन परिचय (Dr. Rajendra Prasad Ka Jeevan Parichay)




राजेन्द्र प्रसाद का जन्म बिहार राज्य के सीवान जिले में जीरादेई नामक गाँव में 3 दिसम्बर, 1884 को हुआ था। उनके पिता श्री महादेव सहाय एक विद्वान् व्यक्ति थे एवं माता श्रीमती कमलेश्वरी देवी एक धर्मपरायण महिला थीं। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा गाँव में ही हुई। राजेन्द्र बाबू अत्यन्त कुशाग्र बुद्धि के छात्र थे। उन्होंने पाँच वर्ष की आयु में एक मौलवी साहब से फ़ारसी पढ़ना शुरू किया, उसके बाद वे छपरा के जिला स्कूल में पढ़ने गए।



जिला स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद वे पटना स्थित टीके घोष अकादमी में पढ़ने के लिए गए। इसी दौरान 13 वर्ष की उम्र में राजवंशी देवी के साथ उनका विवाह हो गया। वर्ष 1902 में 18 वर्ष की आयु में कलकत्ता विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद राजेन्द्र प्रसाद ने कलकत्ता के Precident कॉलेज में दाखिला ले लिया।



इसके बाद कानून में करियर की शुरुआत करने के लिए उन्होंने बैचलर ऑफ़ लॉ की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान भी भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। यद्यपि स्नातक स्तरीय परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही वे राजनीति में सक्रिय हो चुके थे, किन्तु राजनीति में रहते हुए भी उन्होंने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी और वर्ष 1915 में स्वर्ण पदक के साथ विधि परास्नातक (LLM) की परीक्षा उत्तीर्ण की। उसके बाद उन्होंने लॉ में डॉक्टरेट की उपाधि भी हासिल की। इनका निधन पटना में 28 फरवरी 1963 में हो गया था।



FAQ:

1. राजेन्द्र प्रसाद का जन्म कब हुआ था?

Ans- राजेन्द्र प्रसाद का जन्म 3 दिसम्बर 1884 को हुआ था।


2. राजेन्द्र प्रसाद का जन्म कहाँ हुआ था?

Ans- जीरादेई नामक ग्राम में।


3. डॉ राजेंद्र प्रसाद के माता-पिता का नाम? 

Ans- डॉ राजेंद्र प्रसाद के माता का नाम कमलेश्वरी देवी और पिता का नाम महादेव सहाय था।


4. राजेंद्र प्रसाद की पत्नी का नाम क्या था?

Ans- राजवंशी देवी


5. राजेंद्र प्रसाद के पुत्र का नाम क्या था?

Ans- मृत्युंजय प्रसाद


6. डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का मृत्यु कब हुआ था?

Ans- डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का मृत्यु 28 फ़रवरी 1963 को पटना, बिहार (भारत) में हुआ था।


7. राजेन्द्र प्रसाद राष्ट्रपति कब बने?

Ans- राजेन्द्र प्रसाद 26 जनवरी, 1950 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने।


8. राजेन्द्र प्रसाद को भारत रत्न कब मिला?

 Ans- जेन्द्र प्रसाद को भारत रत्न 1962 में मिला था।


9. डॉ राजेंद्र प्रसाद की रचना? 

Ans- आत्मकथा, भारतीय शिक्षा, गाँधीजी की देन, साहित्य और संस्कृति।



Post Realeted search-

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी(Biography of India's first Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru)



डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर। Ambedkar Jayanti 2023 BR Ambedkar Jayanti Dr BR Ambedkar Jayanti dr bhimrao ambedkar jayanti dr ambedkar jayanti?



महात्मा गांधी का जीवन परिचय 2023: महात्मा गांधी का सिद्धांत (Mahatma Gandhi's Theory)?



गौतम बुध का जीवन परिचय 2023: गौतम बुद्ध का पालन पोषण, विचार...



कबीर दास का जीवन परिचय 2023: उनकी प्रमुख रचनाएं, दोहा...

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें