गुरुवार, 6 जुलाई 2023

Dhoni Happy Birthday:रिकॉर्ड्स के बेताज बादशाह हैं धोनी, Ms...

 



Dhoni Happy Birthday:रिकॉर्ड्स के बेताज बादशाह हैं धोनी, Ms...



महेंद्र सिंह धोनी का जन्म रांची, झारखण्ड ( बिहार) में 7 जुलाई 1981 को हुआ था. महेंद्र सिंह धोनी के पिता का नाम पान सिंह धोनी एवं इनकी माता का नाम देवकी धोनी है. धोनी का एक बड़ा भाई और एक बहन भी है. धोनी के भाई का नाम नरेन्द्र सिंह धोनी तथा बहन का नाम जयंती है. धोनी एक मध्यमवर्गी परिवार से थे. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा रांची के जवाहर विद्या मंदिर स्कूल से पूर्ण की. धोनी के पिता एक स्टील बनाने वाली कंपनी में काम करते थे.

महेंद्र सिंह धोनी के बचपन खूबियां: Ms dhoni ka childhood features?

धोनी को बचपन से ही क्रिकेट के बजाए फुटबॉल पसंद था पर, इनके कोच ठाकुर दिग्विजय सिंह ने इन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया. धोनी को फुटबॉल टीम में एक गोलकीपर के तौर पर खेलते थे. यही देखकर कोच ने उन्हें क्रिकेट में एक विकेट कीपर के तौर पर खेलने को कहा. महेंद्र सिंह धोनी ने अपने माता पिता की सहमती लेकर क्रिकेट खेलना शुरू किया. 2001-2003 में धोनी पहली बार कमांडो क्रिकेट क्लब की ओर से खेले वहां पर उनकी wicket Keeping को देखकर सभी ने उनकी सराहना की. जब धोनी की बोर्ड की परीक्षा थी, तब भी धोनी परीक्षा के बाद क्रिकेट की प्रैक्टिस के लिये मैदान पर पहुँच जाते थे। जब रेलवे में धोनी की टिकट कलेक्टर (TC) की नौकरी लगी, तब भी उन्होंने अपनी practice करनी नहीं छोड़ी। नौकरी के बाद वो मैदान पर practice करने के लिये पहुँच जाते थे। ये धोनी का जुनून ही था जो उन्हें किसी भी परिस्थिति में, चाहे वो exam हो या 8 घण्टे की job, क्रिकेट की प्रैक्टिस करने से नहीं रोक पाया और अपने इसी जुनून की वजह से उन्होंने क्रिकेट की बुलन्दियों को छुआ।

धोनी रिकॉर्ड्स के बेताज बादशाह हैं: Dhoni is the uncrowned king of records

MS Dhoni वाकई रिकॉर्ड्स के बेताज बादशाह हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। कुछ उदाहरण हैं।

उन्होंने सभी प्रारूपों में सर्वोच्च पुरस्कार जीते हैं: 2009 से 2011 तक 18 महीनों के लिए टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर, 2011 में 50-ओवर विश्व कप और 2007 में अपनी कप्तानी की शुरुआत में विश्व T20 2012 .
उन्होंने सबसे ज्यादा मैचों (332) में कप्तानी की है, सभी प्रारूपों को मिलाकर.
उन्होंने सबसे ज्यादा स्टम्पिंग (195) की है, सभी प्रारूपों को मिलाकर.
उन्होंने ODI में सबसे ज्यादा (183) और टेस्ट में तीसरे सर्वोच्च (224) स्कोर किए हैं.




Post Realeted Search -

पृथ्वी शॉ का जीवन परिचय | Prithvi Shaw Biography in hindi?






सचिन तेंदुलकर का जीवन परिचय: Sachin Tendulkar Biography in Hindi?





महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय। Mahendra Singh Dhoni Biography in Hindi?






श्री हनुमान चालीसा। Hanuman Chalisa Hindi




Gader 2 Movies review: गदर 2 का टीचर देख दीवाने हुए घायल थैंक्स बोले - फिल्म अभी बाकी है?




World Papulation Day 2023: विश्व जनसंख्या दिवस कब और क्यों....

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें